राष्ट्रीय

CJI को लिखी Supreme Court और Highcourt के पूर्व जजों ने चिट्ठी, कहा- न्यायपालिका पर अनुचित दबाव…

CJI को लिखी Supreme Court और Highcourt के पूर्व जजों ने चिट्ठी, कहा- न्यायपालिका पर अनुचित दबाव...

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टीस डीवाई चंद्रचूड़ को हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों ने चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में न्यायपालिका पर बढ़ते और अनुचित दबाव को लेकर चर्चा की गई है। चिट्ठी में लिखा गया है कि राजनीति और निजी हित के लिए प्रेरित तत्व न्यायिक प्रणाली में जनता का विश्वास खत्म करने में जुटे है।

इस चिट्ठी के जरिए पूर्व जजों ने कहा कि न्यायपालिका पर अनुचित दबाव पड़ रहा है, जिससे इसे बचाने की जरुरत है। राजनीतिक हितों से प्रेरित तत्व न्याय में जनता का विश्वास खत्म करने पर उतारू हैं। इनके तरीके भ्रामक है, जिससे अदालतों और जजों की सत्यनिष्ठा पर आरोप लग रहे है।

ऐसी गतिविधियों से न्यायपालिका की शुचिता का असम्मान होता है। ये जजों की निष्पक्षता के सिद्धांतों के समक्ष भी चुनौती पेश करता है। ये समूह जो स्ट्रैटजी बनाते हैं वो भी काफी परेशान करने वाली होती है। इससे न्यायपालिका की छवि को धूमिल करने पर जोर होता है। इस तरह की बातों से ही अदालत के फैसलों को प्रभावित किया जा सकता है।

इस चिट्ठी के अनुसार जजों ने कहा कि हमने ये भी देखा है कि इस तरह का व्यवहार कुछ खास मामलों में देखने को मिलता है। ऐसे मामले जिनका सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक महत्व होता है। हमारा विचार है कि जो लोग दुष्प्रचार फैलाते हैं, न्यायपालिका के खिलाफ जनभावनाएं भड़काते हैं, ये अनैतिक है और हमारे लोकतंत्र के सिद्धांतों के लिए खतरनाक भी है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!