राष्ट्रीय

Perfume Day 2024: खूशबू की महक से करें नई शुरुआत, जानें किस तरह से परफ्यूम डे को खास बनाएं

Perfume Day 2024: खूशबू की महक से करें नई शुरुआत, जानें किस तरह से परफ्यूम डे को खास बनाएं

वैलेंटाइन डे के बाद आधिकारिक तौर पर एंटी- वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। आज शनिवार, 17 फरवरी 2024 को परफ्यूम डे मनाने की तैयारी कर रहे हैं। यह सप्ताह का तीसरा दिन है और हमें इसे मनाना चाहिए। परफ्यूम डे हमें खुद पर ध्यान केंद्रित करने और अपनी बेहतरी के लिए काम करने का मौका देता है। एंटी-वैलेंटाइन सप्ताह में स्लैप डे, किक डे, परफ्यूम डे, फ्लर्ट डे, कन्फेशन डे, मिसिंग डे और ब्रेक अप डे शामिल हैं। ये सभी दिन हमारे जीवन में विशेष महत्व रखते हैं। जबकि स्लैप डे और किक डे हमारे जीवन से नकारात्मक लोगों को हटाने के लिए मनाया जाता है जो हमें नीचे लाते हैं, लेकिन परफ्यूम डे खुद पर और उन लोगों पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में है जो लगातार आपका समर्थन करते हैं। इस दिन का जश्न मनाने के लिए आप अपने दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों को शामिल कर सकते हैं। इस दिन आप अपने लिए कोई लग्जरी परफ्यूम खरीद सकते हैं।

घर को खूशबू से महकाएं

इस परफ्यूम डे पर आप अपनी पसंद की सेंटेड कैंडल से अपने घर को उसकी खूशबू से महका सकतें है। ऐसा करने से मूड काफी खुश रहता है, आपकी दिन भर की सारी थकान भी छूमंतर हो जाती है। सेंटेड कैंडल की खुशबू से आप खुद को रिलैक्स फील करेंगे। इतना ही नहीं अपने मूड को और खुश करने के लिए आप अपने पसंद का म्यूजिक भी प्ले कर सकते हैं। जो इस माहौल को खास बना देगा।

लॉन्ग बाथ लें

रोज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी के चलते खुद का ध्यान रखना मुश्किल हो जाता है। इसलिए आप इस खास दिन पर लॉन्ग बाथ लें सकते हैं। आप अपने पसंदीदा सेंट के बाथ बॉम्ब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं इसके साथ ही एशेंशियल ऑयल्स, सेंटेड कैंडल और कुछ गुलाब की पत्तियों इस लॉन्ग बाथ को काफी बेहतर बना देगा। इससे आपको काफी सुकुन मिलेगा और अपना मी टाइम बिताने के लिए अच्छा तरीका हो सकता है।

अपनी फेवरेट डिश खाएं

कोई न कोई ऐसी डिश जरुर होती है जो स्वाद के साथ-साथ खुशबू में भी हमें काफी पसंद होती है। आप चाहे तो घर पर वह डिश बना सकते हैं या फिर आप बाहर जाकर उस डिश को खा सकते हैं। लेकिन खाने से पहले उसकी लुभावनी खुशबू का आनंद लेना न भूले।

खुद को गिफ्ट दें

इस परफ्यूम डे पर आप खुद को स्पेशल परफ्यूम या मिस्ट गिफ्ट कर सकते हैं। अपनी फेवरेट खुशबू के अनुसार परफ्यूम को सेलेक्ट कर सकते है या फिर ऐसा कोई परफ्यूम जिसे आप लोंग लास्टिंग इस्तेमाल करना चाहते है, उसे आप लें सकते हैं। इसे खुद के लिए नई शुरुआत का तोहफा मान सकते हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!