राष्ट्रीय

Harda में पटाखा कारखाने में विस्फोट के दो दिन बाद नये कलेक्टर और एसपी की तैनाती

Harda में पटाखा कारखाने में विस्फोट के दो दिन बाद नये कलेक्टर और एसपी की तैनाती

मध्य प्रदेश सरकार ने हरदा जिले के एक पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट की घटना के मद्देनजर अधिकारियों को स्थानांतरित करने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को आईएएस अधिकारी आदित्य सिंह को हरदा का नया कलेक्टर और आईपीएस अधिकारी अभिनव चौकसे को पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया।

शाम को इनके नियुक्ति आदेश जारी कर दिये गये। सिंह 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं, जबकि चौकसे 2018 में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए।

राज्य सरकार ने बुधवार को हरदा जिले के कलेक्टर ऋषि गर्ग और एसपी संजीव कंचन का तबादला कर दिया था। बृहस्पतिवार को, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने एक आदेश जारी कर सिंह को हरदा जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया।

एक अलग आदेश में, राज्य के गृह विभाग ने चौकसे को हरदा का एसपी नियुक्त किया। राज्य की राजधानी भोपाल से लगभग 150 किमी दूर हरदा शहर के बैरागढ़ इलाके में स्थित पटाखा कारखाने में मंगलवार सुबह विस्फोट हुआ और भीषण आग लग गई। उसी दिन ग्यारह लोग मारे गए थे, जबकि बृहस्पतिवार को विस्फोट स्थल से सटे एक घर में एक अज्ञात महिला का शव मिला था।

इस धमाके में 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जबकि सात लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। सरकार ने विस्फोट की विस्तृत जांच के लिए प्रमुख सचिव (गृह) संजय दुबे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!