ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मुजफ्फरनगर

चरथावल कस्बे की गलियों में दौड़ी सपा की साईकिल

चरथावल कस्बे की गलियों में दौड़ी सपा की साईकिल

मुज़फ्फरनगर। सपा की साईकिल रैली का जलवा पांचवे दिन भी बरकरार रहा। साईकिल रैली का गुरुवार को चरथावल कस्बे में समापन हुआ था, शुक्रवार को वही से शुरु हुई साईकिल यात्रा चरथावल कस्बे की गली-गली चली। साइकिल यात्रा में आज जिला महासचिव जिया चौधरी, नगर चैयरमेन सतेंद्र त्यागी व बॉबी त्यागी का सहयोग रहा।
आपको बता दे कि साईकिल रैली के संयोजक सपा राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी रोहन त्यागी व सह संयोजक, जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, छात्रसभा जिलाध्यक्ष यूसुफ गौर, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी द्वारा यात्रा का नेतृत्व किया जा रहा हैं।
साइकिल यात्रा के संयोजक राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी रोहन त्यागी एवं जिला कोषाध्यक्ष साइकिल यात्रा के सह संयोजक सचिन अग्रवाल ने कहां की साइकिल यात्रा कस्बे की गली गली घूमी। इस दौरान सपा नेताओं ने जगह जगह रुक कर लोगो को सपा की नीतियों से भी गिनाया। सपा पार्टी का प्रचार प्रसार किया गया। यह साइकिल यात्रा अखिलेश यादव जी की नीतियों को प्रचारित प्रसारित करने के लिए चलाई गई है।
जिला महासचिव ज़िया चौधरी छात्र संघ एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष युसूफ गौड़ डॉ नूर हसन सलमानी ने सपा सरकार के दौरान अखिलेश यादव के विकास लोगो को गिनाए। उत्तम प्रदेश बनाने के लक्ष्य को पूरा करने हेतु लोगो से सपा को मजबूत करने की अपील की गई। इस दौरान सैकड़ो साइकिल सड़को पर चली।
गौरतलब है कि 20 सितम्बर से शुरु हुई इस साइकिल यात्रा का मकसद 2022 के चुनाव के मद्देनजर लोगो को जागररुक करना है। गांव देहात, कस्बो शहरों में साइकिल चलाकर लोगो को सपा सरकार की उपलब्धियों को याद दिलाने का प्रयास हैं, इसलिए सिर्फ 22 लोगो द्वारा साइकिल चलायें जाने का मिशन हैं, 22 लोगो से हुई इस यात्रा की शुरुआत प्रतिदिन संख्या बढ़ती ही जा रही हैं। शुक्रवार को भारी संख्या में साईकिल चरथावल की सड़कों पर दिखी। लगातार रैली में लोगो की तादाद बढ़ रही हैं। हर दिन साइकिलों की संख्या बढ़ी हुई नजर आती हैं। आज यात्रा में उमड़ी भीड़ 2022 के लक्ष्य को हासिल करने का सबूत है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!