MonkeyPox: कितने दिनों तक रहता है संक्रमण का असर, कैसे विकसित होते हैं इसके लक्षण? जानिए सबकुछ विस्तार से
MonkeyPox: कितने दिनों तक रहता है संक्रमण का असर, कैसे विकसित होते हैं इसके लक्षण? जानिए सबकुछ विस्तार से

वैश्विक स्तर पर इन दिनों कोरोना महामारी के साथ मंकीपॉक्स संक्रमण का भी कहर जारी है। मई से अब तक लगभग 80 देशों में 21,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, वहीं दर्जनों लोगों को संक्रमण के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है। भारत में भी संक्रमण का खतरा समय के साथ बढ़ता जा रहा है। फिलहाल देश में 9 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन संक्रमितों में से एक की मौत भी हो चुकी है।
मंकीपॉक्स संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे ‘स्वास्थ्य आपातकाल’ के रूप में भी घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ते इस खतरे से सुरक्षित रहने के लिए सभी लोगों को मंकीपॉक्स के बारे में सही जानकारी रखना और उसके आधार पर बचाव के उपाय करते रहना आवश्यक है।
मंकीपॉक्स संक्रमण को लेकर हुए अब तक के अध्ययनों में स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे ज्यादा खतरनाक नहीं मानते हैं। रिपोर्ट में विशेषज्ञों का कहना है कि मंकीपॉक्स संक्रमण के घातक होने की आशंका बहुत कम होती है, हालांकि इसके गंभीर लक्षण और संक्रामता आपके लिए जरूर कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इस खतरे को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को बचाव के उपाय करते रहने चाहिए। आइए जानते हैं कि अगर किसी को मंकीपॉक्स का संक्रमण हो जाता है तो इसका असर कितने दिनों तक रह सकता है, साथ ही किन लक्षणों के आधार पर इसकी पहचान की जा सकती है?