राम मंदिर में इन चीजों के साथ नहीं कर सकते एंट्री, गलती से भी ले गए साथ तो रामलला के दर्शन किए बिना पड़ेगा लौटना
राम मंदिर में इन चीजों के साथ नहीं कर सकते एंट्री, गलती से भी ले गए साथ तो रामलला के दर्शन किए बिना पड़ेगा लौटना

राम मंदिर में इन चीजों के साथ नहीं कर सकते एंट्री, गलती से भी ले गए साथ तो रामलला के दर्शन किए बिना पड़ेगा लौटना
अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह 22 जनवरी 2024 को होगा, जिसे लेकर राम भक्तों में उत्साह का माहौल है। लेकिन इस बीच राम मंदिर में एंट्री को लेकर भक्तों के मन में कुछ उलझन भी है, जिनका जवाब हम बताने जा रहे हैं।
यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि अयोध्या के कण-कण में भगवान श्री राम का वास है, तभी तो आज इस अयोध्या की चारों तरफ चर्चा है। हालांकि, ऐसा हो भी क्यों न एक तो इसी अयोध्या में रामलला ने जन्म लिया था। वहीं 500 साल के कठोर वनवास के बाद वह अपने जन्म स्थान पर लौट रहे हैं। यही तो एक वजह भी है कि 22 जनवरी 2024 को पूरे उत्साह और जोश के साथ राम मंदिर में भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है।
हिंदू धर्म में भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का बड़ा महत्व माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मंदिर में भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बिना पूजन अधूरा है। इसी वजह से प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हजारों लोग अयोध्या पहुंचने वाले हैं, जिसके लिए तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है। हालांकि, इस बीच राम मंदिर में एंट्री को लेकर भक्तों के मन में बहुत से सवाल हैं। अयोध्या पहुंचने वाला हर शख्स जानना चाहता है कि इस दौरान ऐसी किन चीजों को लेकर सावधानी बरती जाए जिससे उन्हें आसानी से रामलला के दर्शन हो जाएं।