ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

महाराष्ट्र: भाजपा नेता प्रवीण दारेकर के बयान को लेकर विवाद, राकांपा ने जतायी कड़ी आपत्ति

महाराष्ट्र: भाजपा नेता प्रवीण दारेकर के बयान को लेकर विवाद, राकांपा ने जतायी कड़ी आपत्ति

महाराष्ट्र: भाजपा नेता प्रवीण दारेकर के बयान को लेकर विवाद, राकांपा ने जतायी कड़ी आपत्ति

मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दारेकर ने मंगलवार को राकांपा को रंगे हुए गाल वालों की पार्टी बताकर विवाद खड़ा कर दिया। विवाद खड़ा होने के बाद भाजपा नेता ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने आरोप लगाया कि उन्होंने महिलाओं का अपमान किया है। दारेकर ने पुणे में सभा को संबोधित करते हुए कहा, राकांपा शक्तिशाली, स्थापित और जुगाड़ वाले लोगों की पार्टी है।

वह रंगे हुए गाल वालों की पार्टी है। राकांपा के प्रदेश महिला विंग की प्रमुख रुपाली चकनकार ने भाजपा नेता के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “दारेकर ने राज्य में महिलाओं का अपमान किया है। उनकी पार्टी का महिलाओं का अनादर करने का इतिहास रहा है और उन्होंने इसे जारी रखा है। उसे माफी मांगनी चाहिए या परिणाम भुगतने के लिये तैयार रहना चाहिए।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!