*जनपद मुजफ्फरनगर के सदर विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का BSA ने किया निरीक्षण*
*जनपद मुजफ्फरनगर के सदर विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का BSA ने किया निरीक्षण*

मुज़फ्फरनगर- जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला द्वारा विकास क्षेत्र सदर के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्न स्थिति पायी गयी।
(1) प्राथमिक विद्यालय हरीनगर के निरीक्षण के समय श्रीमती मनीषा मित्तल तथा शिप्रा भारती सहायक अध्यापिका चिकित्सा अवकाश पर पाई गई। कार्यरत अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। पंजीकृत कुल 132 बच्चों के सापेक्ष 58 बालक-बालिकाएं उपस्थित मिले, मध्याह्न भोजन निर्धारित मैनु के अनुसार बनाया जा रहा है, अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए। शैक्षिक गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार लाये जाने एवं अधिकतम उपस्थित सुनिश्चित कराए जाने हेतु सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं को निर्देशित किया गया।
(2) उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) माखियाली के निरीक्षण के समय श्रीमती रुचिका भारद्वाज सहायक अध्यापक आकस्मिक अवकाश पर पाई गई अन्य कार्यरत स्टाफ उपस्थित मिला। पंजीकृत कुल 541 बच्चों के सापेक्ष 280 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाए गए। विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक पाया गया, बालक-बालिका शौचालय व मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट क्रियाशील अवस्था में हैं। मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।
(3) प्राथमिक विद्यालय चांदपुर-2 के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। पंजीकृत कुल 67 बच्चों के सापेक्ष 35 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाए गए। विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक पाया गया, बालक-बालिका शौचालय व मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट क्रियाशील अवस्था में हैं। मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।
(4) उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) चांदपुर के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। पंजीकृत कुल 124 बच्चों के सापेक्ष 62 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाए गए। विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक पाया गया, बालक-बालिका शौचालय व मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट क्रियाशील अवस्था में हैं। मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।
(5) प्राथमिक विद्यालय पचैंडा खुर्द के निरीक्षण के समय निरीक्षण पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती अनुज सहायक अध्यापक आकस्मिक अवकाश पर पाई गई। अन्य कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। पंजीकृत कुल 141 बच्चों के सापेक्ष 98 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाए गए। विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक पाया गया, बालक-बालिका शौचालय व मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट क्रियाशील अवस्था में हैं। मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।
(6) उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) मेघाखेड़ी के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती मानसी वर्मा सहायक अध्यापक का आकस्मिक अवकाश पर पाई गई। अन्य कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। पंजीकृत कुल 311 बच्चों के सापेक्ष 118 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाए गए। विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक पाया गया, बालक-बालिका शौचालय व मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट क्रियाशील अवस्था में हैं। मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।
(7) प्राथमिक विद्यालय मेघा खेड़ी-1 के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। पंजीकृत कुल 174 बच्चों के सापेक्ष 105 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाए गए। विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक पाया गया, बालक-बालिका शौचालय व मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट क्रियाशील अवस्था में हैं। मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।
(8) प्राथमिक विद्यालय पचैंडा कलां-1 के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया। पंजीकृत कुल 121 बच्चों के सापेक्ष 72 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाए गए। विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक पाया गया, बालक-बालिका शौचालय व मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट क्रियाशील अवस्था में हैं। मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।
(9) प्राथमिक विद्यालय पचैंडा कलां-2 के निरीक्षण के समय निरीक्षण पंजिका का अवलोकन करने पर श्रीमती नेहा मलिक सहायक अध्यापिका चिकित्सा अवकाश पर तथा श्री सचिन कुमार सहायक अध्यापक आकस्मिक अवकाश पर पाए गए अन्य कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। पंजीकृत कुल 122 बच्चों के सापेक्ष 90 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाए गए। विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक पाया गया, बालक-बालिका शौचालय व मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट क्रियाशील अवस्था में हैं। मध्यान्ह भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार बनाया जा रहा है।
उपरोक्त समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/ इंचार्ज अध्यापक सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को नामांकन की सापेक्ष अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।