*जल्द होगा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी सुरक्षा संगठन की जिला व नगर इकाई का गठन*
*जल्द होगा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी सुरक्षा संगठन की जिला व नगर इकाई का गठन*

आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापारी सुरक्षा संगठन की मासिक बैठक गांधी कॉलोनी स्थित प्रदेश कार्यालय पर संपन्न हुई /
जिसकी *अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनील ग्रोवर जी ने की व संचालन सहारनपुर मंडल अध्यक्ष चमन लाल कुकी ने किया*/
बैठक को संबोधित करते हुए *प्रदेश संयोजक सुरेंद्र मित्तल* ने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार सुरक्षा संगठन का गठन किया जाएगा जो व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठगा जिसके लिए आज की बैठक में जिला महामंत्री सचिन शर्मा व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी को आदेशित किया गया है और जल्द ही विभिन्न इकाइयों का गठन करने का निर्देश दिया गया है/
वही जिला महामंत्री व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाते हुए कहा कि संगठन मजबूती से कार्य कर रहा है और नवरात्रों के पावन अवसर पर जिला व नगर इकाइयों का गठन कर दिया जाएगा/ इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित:- जिला मंत्री देव भारद्वाज, कार्यालय मंत्री अमित सप्पल, नगर प्रभारी अश्वनी कुमार, नगर उपाध्यक्ष सौरभ राय आदि/