Shikhar Dhawan-Ayesha Mukherjee Divorce: शादी बचाने के लिए गब्बर ने लुटाए करोड़ों रुपये, मगर नहीं मिली सफलता, पत्नी से हुए अलग
Shikhar Dhawan-Ayesha Mukherjee Divorce: शादी बचाने के लिए गब्बर ने लुटाए करोड़ों रुपये, मगर नहीं मिली सफलता, पत्नी से हुए अलग

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार और दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए है। शिखर धवन की शादीशुदा जिंदगी अब खत्म हो चुकी है। भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से अलग हो चुके है। दोनों के बीच तलाक हो चुका है। पटियाला हाउस परिसर की एक फैमिली कोर्ट ने 4 अक्टूबर को शिखर धवन और आयशा मुखर्जी के तलाक को मंजूरी दी है।
शिखर धवन के लिए उनकी शादी काफी घाटे का सौदा रही है। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ने अपनी शादी को बचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए हालांकि इस शादी को बचाने में वो सफल नहीं हो सके। इस दौरान उन्होंने काफी मानसिक प्रताड़ना भी झेली मगर लाख कोशिशों के बाद भी उनकी शादी नहीं टिक सकी। अंत में दोनों पति-पत्नी अलग हो गए है। उनके तलाक को अदालत ने मंजूरी दे दी है।
बता दें कि शिखर धवन और आयशा की जान पहचान फेसबुक से हुई थी। शिखर ने ही आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे आयशा ने एक्सेप्ट किया था। इसके बाद ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा। दोनों ने वर्ष 2009 में सगाई की। सगाई करने के तीन साल बाद यानी 2012 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। मगर अब शादी के 11 साल बाद दोनों अलग हो गए है। दोनों का एक बेटा जोरावर भी है। जानकारी के मुताबिक बेटे के जन्म के बाद दोनों के बीच स्थिति काफी बिगड़ती चली गई, जिसका अंजाम तलाक है।
आयशा को भेजे करोड़ों रुपये
आयशा मुखर्जी शिखर धवन से शादी करने से पहले ही तलाकशुदा थी। शिखर से उनकी मुलाकात से पहले उनकी दो बेटियां थी, जिन्हें शिखर धवन ने अपनाया था। बता दें कि शिखर और आयशा के बीच उम्र का भी फासला है। आयशा शिखर से उम्र में 10 साल बड़ी है। शिखर धवन अपने बेटे जोरावर से भी बेहद प्यार करते है, जो समय समय पर वो दर्शाते भी रहे है। वहीं शिखर का पत्नी आयशा के लिए भी प्यार काफी अधिक है जिसको वो कई मौकों पर दुनिया के सामने जाहिर कर चुके है। अब दोनों के बीच तलाक होने के बाद कपल के बीच की कई बातें भी सामने आ रही है।
शिखर धवन ने आठ वर्षों की शादी में आयशा को 13 करोड़ रुपये भेजे है। ये पूरे पैसे उन्होंने आयशा को ही भेजे है। इसमें बच्चों की पढ़ाई और घर का अन्य खर्चा शामिल नहीं है। उसके लिए वो अलग राशि दिया करते थे। बता दें कि शिखर धवन ने परिवार के लिए ऑस्ट्रेलिया में तीन प्रॉपर्टी भी खरीदी थी, जिनमें से दो पर आयशा का मालिकाना हक है।
ये भी जानकारी सामने आई है कि ऑस्ट्रेलिया में बॉक्सर आयशा ने शिखर धवन से शादी करने के बाद अपना सभी काम करना छोड़ दिया था। शिखर से शादी के बाद आयशा कोई काम नहीं करती थी। यहां तक कि आयशा का पूरा खर्चा शिखर द्वारा भेजे गए पैसों से ही चलता था। आयशा पूरी तरह से शिखर पर निर्भर हो गई थी। यहां तक कि आयशा अपने पहले पति से दोनों बेटियों को पालने के लिए भी अच्छी रकम लेती थी। इसके बाद शिखर भी आयशा को अच्छी राशि भेजते थे। फिर भी आयशा शिखर को अपने बेटे से मिलने से रोक-टोक लगातार करती रहती थी, जिससे शिखर भावनात्मक और मानसिक रूप से काफी परेशान भी थे।
शिखर को मिली मानसिक परेशानी
शिखर धवन ने तलाक की अर्जी में लिखा था कि उन्हें मानसिक तौर पर आयशा ने प्रताड़ित किया है। वहीं कोर्ट ने माना की आयशा ने शिखर को उनके बेटे जोरावर से जानकर अलग रखा। ये एक तरह से क्रिकेटर को मानसिक रुप से प्रताड़ित करने के लिए किया गया है। हालांकि अंत में शिखर धवन को करोड़ों रुपये लुटाने और मानसिक प्रताड़ना झेलने के बाद आयशा से तलाक मिल गया है। आयशा ने तलाक के लिए शिखर से 13 करोड़ रुपये मांगे है। शिखर की संपत्तियों पर मालिकाना हक भी आयशा ने मांगा है।