राष्ट्रीय

BJP पर निशाना साधते हुए बोले Rahul Gandhi, मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का सेंटर, जातिगत जनगणना की भी मांग की

BJP पर निशाना साधते हुए बोले Rahul Gandhi, मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का सेंटर, जातिगत जनगणना की भी मांग की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जन आक्रोश यात्रा को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार किसानों को उनकी फसलों के लिए सही कीमत नहीं दे रही है। शाजापुर में भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश हिंदूस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है। जितना भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों ने यहां किया है उतना पूरे देश में नहीं किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के फंड, मिड डे मील के फंड चोरी किए। महाकाल कॉरिडोर में भाजपा ने पैसा चोरी किया।

राहुल गांधी ने फिर से जातीय जनगणना की मांग की। उन्होंने कहा कि कानून RSS वाले लोग बनाते हैं, कानून अफसर बनाते हैं, कानून भाजपा के सांसद और विधायक नहीं बनाते। एक और सच्चाई यह है कि हिंदूस्तान को 90 अफसर चलाते हैं… मैं हिंदूस्तान के सभी OBC से पूछता हूं नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सरकार में आपकी भागीदारी है.. आप बताइए इन 90 अफसरों में OBC कितने हैं? उन्होंने कहा कि जब मैं सवाल पूछता हूं कि देश में कितने दलित, ओबीसी, आदिवासी, जनरल हैं तो इसका जवाब कोई नहीं दे पाता। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि केंद्र में सरकार बनने के बाद हम सबसे पहला काम जातीय जनगणना कराएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि अब वह समय आ गया है कि हमें हिंदूस्तान का एक्स-रे करना है। यह पता लगाना है कि अगर 90 अफसर देश को चला रहे हैं और उसमें OBC की भागीदारी 5% है तो क्या OBC की आबादी 5% है?… देश में एक ही मुद्दा है जातिगत जनगणना। OBC कितने हैं और उनकी भागीदारी कितनी होनी चाहिए, यही सबसे बड़ा सवाल है। राहुल गांधी ने कहा, ”छत्तीसगढ़ के किसानों से जाकर पूछो कि उन्हें धान की फसल का कितना पैसा मिलता है। हमने जो वादा किया, उसे पूरा किया।” उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रहे हैं। उन्होंने जीएसटी लागू किया। हमारी सरकार गरीबों और किसानों के लिए काम करती है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!