राष्ट्रीय

Congress ने Madhya Pradesh को बनाया बीमारू राज्य’, PM Modi बोले- BJP ने MP को नई ऊंचाई पर पहुंचाया

Congress ने Madhya Pradesh को बनाया बीमारू राज्य', PM Modi बोले- BJP ने MP को नई ऊंचाई पर पहुंचाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंघ के सह-संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशाल सभा को संबोधित किया। उन्होंने मेगा इवेंट से पहले एक रोड शो भी किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर कटाक्ष किया और कहा कि जो युवा आगामी विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे, वे “भाग्यशाली” हैं क्योंकि उन्होंने कांग्रेस सरकार का “कुशासन” नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नई ऊर्जा से भरी है। भाजपा ने मध्य प्रदेश में शासन के 20 साल पूरे कर लिए हैं। जो युवा इस बार पहली बार मतदान करेंगे, वे भाग्यशाली होंगे कि उन्होंने केवल भाजपा सरकार देखी है, कांग्रेस सरकार नहीं। भ्रष्टाचार और कुशासन ही कांग्रेस की पहचान थी।

मोदी ने कहा कि ये जनसैलाब, ये उमंग, ये उत्साह, ये कार्यकर्ता का महाकुंभ, महासंकल्प… बहुत कुछ कहता है। ये दिखाता है कि मध्य प्रदेश के मन में क्या है, ये दिखाता है नई ऊर्जा से भरी हुई भाजपा, ये दिखाता है भाजपा और भाजपा के हर कार्यकर्ता का बुलंद हौसला। मध्य प्रदेश को देश का हृदय कहा जाता है। देश के दिल से है बीजेपी का खास नाता है। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं ने सिर्फ भाजपा का सुशासन ही देखा है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में इसे बीमारू राज्य बना दिया था। इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि विकास पटरी से न उतरे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने मध्य प्रदेश को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के हित के लिए न तो कोई विजन रखने में सक्षम है और न ही समझने में।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टी, हजारों करोड़ों के घोटाले का इतिहास रचने वाली पार्टी, वोट बैंक व तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली पार्टी को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा। कांग्रेस एक बार फिर मध्य प्रदेश को बीमारू बना देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, जंग लगा हुआ वो लोहा है, जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है। अब कांग्रेस में न देखने का सामर्थ्य बचा है और न ही देशहित को समझने का। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का गौरवगान करने में जुटी रही है। कांग्रेस, भारत में भ्रष्ट व्यवस्था को पोषित करने में ही जुटी रही है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है और न ही देश को बदलने देना चाहती है। देश समृद्धि की तरफ बढ़ने के लिए घोर परिश्रम कर रहा है, लेकिन कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज हमारे प्रेरणापुंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म दिवस है। पंडित जी ने सुशासन को अंत्योदय से जोड़कर देखा, समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता दी। अंत्योदय की यही प्रेरणा, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के रूप में हमें प्रेरित करती है। बीते 9 वर्षों में हमने जो योजनाएं बनाईं उनके मूल में यही भावना थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब मोदी गारंटी देता है, जब भाजपा गारंटी देती है, तो वो जमीन पर उतरती है। हर लाभार्थी तक पहुंचती है। मोदी, यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!