राष्ट्रीय

Congress के ‘डरो मत’ कैंपेन का BJP ने अब दिया जवाब, Rahul Gandhi पर ऐसे किया पलटवार

Congress के 'डरो मत' कैंपेन का BJP ने अब दिया जवाब, Rahul Gandhi पर ऐसे किया पलटवार

राजनीति भी बड़ी दिलचस्प है। नेता-वार पलटवार का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। वे परिस्थितियों को अपने पक्ष में करते हुए नया संदेश देने की कोशिश करते हैं। मामला जब चुनावी साल में हो तो यह और भी बढ़ जाता है। आज हम आपको दो ऐसे ट्वीट पर एक दिलचस्प जानकारी देने जा रहे हैं जिससे भाजपा और कांग्रेस के बीच की तकरार आपको सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त तरीके से देखने को मिल सकती है। जब राहुल गांधी की संसद सदस्यता गई थी, तब कांग्रेस की ओर से एक अभियान चलाया गया था। उस नाम दिया गया था डरो मत। वहीं, अब भाजपा उसी कैंपेन को लेकर पलटवार कर रही है। भाजपा कह रही है, डरो मत भागे। डरो मत को भाजपा ने बीच से लाल रंग से काटा भी है।

डरो मत कैंपेन
राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने पर कांग्रेस ने कहा था कि आपराधिक मानहानि मामले में गुजरात के सूरत जिले की एक अदालत द्वारा पार्टी सांसद राहुल गांधी को सजा सुनाना न्यायपालिका को “प्रभावित” करने का एक प्रयास है और “लोकतंत्र खतरे में है”। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, “डरो मत”। उसने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार “डरा हुआ” और “घबराया हुआ” करार दिया। उसने लिखा था, डरी हुई सरकार, डरा हुआ प्रशासन, बौखलाया हुआ तंत्र। बस एक ही है जो कह रहा है। “डरो मत”।

डरो मत भागो से पलटवार
वहीं भाजपा ने अब इसे बढ़ाने की कोशिश की है। भाजपा यह बताने की कोशिश कर रही है कि राहुल गांधी डरपोक हो गए हैं। तभी तो भाजपा की ओर से भी एक पोस्ट साझा किया गया है। इस पोस्टर में राहुल गांधी संसद से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ कांग्रेस के लोकसभा में उप नेता गौरव गोगोई मौजूद हैं। पूरा का पूरा मामला तब का है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अविश्वास प्रस्ताव पर अपना भाषण दे रहे थे। लेकिन अचानक ही भाषण के दौरान विपक्षी नेताओं ने सदन से वॉकआउट कर लिया। इसी दौरान के एक फोटो को भाजपा ने एक पोस्टर में इस्तेमाल करते हुए डरो मत भागो का जिक्र किया है। पोस्टर साझा करते हुए भाजपा ने लिखा डरपोक हैं, मैदान छोड़कर भाग जाते हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!