*खतौली व शाहपुर के परिषदीय विद्यालयों का BSA ने किया निरीक्षण, अवकाश पर मिले शिक्षक और शिक्षिकाओं का ब्यौरा भी देखा*
*खतौली व शाहपुर के परिषदीय विद्यालयों का BSA ने किया निरीक्षण, अवकाश पर मिले शिक्षक और शिक्षिकाओं का ब्यौरा भी देखा*

मुज़फ्फरनगर- जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला द्वारा विकास क्षेत्र खतौली व शाहपुर के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिसके दौरान निम्न स्थिति पाई गई-
(1) कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय बोपाडा के निरीक्षण के समय उपासना स०अ० आकस्मिक अवकाश पर, पूजा स०अ०चिकित्सावकाश पर, सुझाता व पायल स०अ० बाल्य देखभाल अवकाश पर पाई गई, अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। पंजीकृत कुल 301 बच्चों के सापेक्ष 169 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाए। मध्याह्न भोजन मेनू के अनुसार बनाया जा रहा है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में पाए गए, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोष- जनक है। शिक्षण कार्य में ब्लैक बोर्ड का प्रयोग हो रहा है। बालक -बालिका शौचालय व मल्टीपल हैंड वॉशिंग यूनिट क्रियाशील अवस्था में है, पेयजल हेतु समरसेबल व हैंडपंप क्रियाशील अवस्था मे हैं।
(2) प्रा0वि0 पुर बालियान-1 के निरीक्षण के समय शहनाज परवीन स०अ० आकस्मिक अवकाश पर, अनुराज स०अ० चिकित्सावकाश पर तथा सैय्यद आसिम तकरीम स०अ० जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षण हेतु जाना दर्शाया गया है। अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। पंजीकृत कुल 402 बच्चों के सापेक्ष 284 बालक-बालिकाएं उपस्थित मिले। मध्यान्ह भोजन मेनू के अनुसार बनाया जा रहा है, अधिकांश छात्र-छात्राएं यूनिफॉर्म में पाए गए। भौतिक स्थिति व शैक्षिक स्तर संतोषजनक है, शिक्षण कार्य में ब्लैक बोर्ड का प्रयोग होता है। शौचालय, मल्टीपल हैंडवाश यूनिट व हैंडपंप क्रियाशील अवस्था में है।
(3) प्राथमिक विद्यालय पुर बालियान-2 के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका के अवलोकन पर मीना कुमारी स०अ० डायट मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु जाना व जयवीर शिक्षामित्र ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आधार के कार्य हेतु संबद्ध होना दर्शाया गया है। अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। पंजीकृत कुल 181 बच्चों के सापेक्ष 149 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाए गए। मध्याह्न भोजन मेनू के अनुसार बनाया जा रहा है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में मिले, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। शिक्षण कार्य हेतु ब्लैक बोर्ड का उपयोग होता है, बालक-बालिका शौचालय व मल्टीपल हैंड वॉशिंग यूनिट व पेयजल हेतुसबमर्सिबल/हैंडपंप क्रियाशील अवस्था में हैं।
(4)उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8)बसधाडा के निरीक्षण के दौरान भारती शिक्षा मित्र बिना अवकाश प्रार्थना-पत्र दिए विद्यालय से अनुपस्थित मिली, मीनाक्षी अनुदेशिका अवकाश पर, नीतू स०अ० चिकित्सावकाश पर तथा मोहम्मद अय्यूब इं०अ० आकस्मिक अवकाश पर पाए गए। पंजीकृत कुल 446 बच्चों के सापेक्ष 302 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाए गए। मध्याह्न भोजन मेनू के अनुसार बनाया जा रहा है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में मिले, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। शिक्षण कार्य हेतु ब्लैक बोर्ड का उपयोग होता है, बालक-बालिका शौचालय व मल्टीपल हैंड वॉशिंग यूनिट तथा पेयजल हेतु सबमर्सिबल/हैंडपंप क्रियाशील अवस्था में है।
(5) प्राथमिक विद्यालय चांदपुर तगान के निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर रूबी रानी स०अ० चिकित्सावकाश पर तथा आशीष मलिक स०अ० को डायट मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षण हेतु जाना दर्शाया गया है, अन्य स्टाफ उपस्थित पाया गया। पंजीकृत कुल 99 बच्चों के सापेक्ष 65 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाए गए। मध्याह्न भोजन मेनू के अनुसार बनाया जा रहा है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में मिले, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। शिक्षण कार्य हेतु ब्लैक बोर्ड का उपयोग होता है, बालक-बालिका शौचालय व मल्टीपल हैंड वॉशिंग यूनिट, पेयजल हेतु सबमर्सिबल/हैंडपंप क्रियाशील अवस्था में है।
(6) प्राथमिक विद्यालय धनायन की उपस्थिति पंजिका के अवलोकन करने पर रुचि गुनी स0अ० को डायट मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु जाना दर्शाया गया है। अन्य स्टाफ उपस्थित पाया गया। पंजीकृत कुल 93 बच्चों के सापेक्ष 60 बालक-बालिकाएं उपस्थित पाए गए। मध्याह्न भोजन मेनू के अनुसार बनाया जा रहा है। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में मिले, विद्यालय की भौतिक स्थिति एवं शैक्षिक स्तर संतोषजनक है। शिक्षण कार्य हेतु ब्लैक बोर्ड का उपयोग होता है, बालक-बालिका शौचालय व मल्टीपल हैंड वॉशिंग यूनिट, पेयजल हेतु सबमर्सिबल/हैंडपंप क्रियाशील अवस्था में है।