मुजफ्फरनगर

आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की जिला कार्यशाला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर हुई आयोजित

आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की जिला कार्यशाला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर हुई आयोजित

मुजफ्फरनगर दिनांक 9 सितंबर 2023 को गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की जिला कार्यशाला आहुत हुई।
कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला व संचालन जिला संयोजक सोशल मीडिया रक्षित नामदेव द्वारा किया गया।
कार्यशाला में मुख्य वक्त के रूप में क्षेत्रीय सहसंयोजक सोशल मीडिया प्रवीण पाठक एवं मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल रहे।
तत्पश्चात भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं वंदे मातरम का गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिला संयोजक रक्षित नामदेव, सह संयोजक आदित्य जैन, तरुण त्यागी, जिला संयोजक आईटी सचिन ने जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं मुख्य वक्ता प्रवीण पाठक को पुष्प गुच्छ देकर एवं पटका ओढ़ाकर स्वागत किया।
जिला मंत्री एवं सोशल मीडिया और आईटी प्रभारी सुधीर खटीक ने कार्यशाला की प्रस्तावना रखी ।
प्रवीण पाठक ने आईटी व सोशल मीडिया के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव एवं महत्व को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने प्रदेश से मंडल स्तर तक अपनी सोशल मीडिया के तंत्र को मजबूत करने एवं सोशल मीडिया नेटवर्क का विस्तार करने हेतु भारतीय जनता पार्टी की सोशल मीडिया एवं आईटी टीम शंखनाद अभियान प्रारंभ कर चुकी है। इस शंखनाथ अभियान के अंतर्गत आईडी एवं सोशल मीडिया टीम का पूर्णगठन एवं उसके उपरांत कार्यशाला का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ था। जिला व मंडल स्तर के सभी नवनियुक्त सोशल मीडिया में आईटी के कार्यकर्ता यहां पर उपस्थित है।
प्रवीण पाठक ने सोशल मीडिया के नए चैलेंज, सावधानियां व तैयारी, नमो ऐप सरल अप की कार्य विधि एवं उसे पर जनपदों की डाटा कलेक्ट करने की स्थितियां, जिले से बूथ स्तर तक व्हाट्सएप ग्रुप बनाना जिससे सभी कार्यकर्ताओ को पार्टी के अभियानों की जानकारी मिल सके, सोशल मीडिया के प्लेटफार्म की विस्तृत जानकारी अपने सभी कार्यकर्ताओं को होनी चाहिए जिस पार्टी की नीति या उन तक पहुंच सके।
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी का उत्साह वर्धन किया और सभी को शुभकामनाएं दी।
जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान में पार्टी के वोटर चेतना अभियान, घर-घर संपर्क अभियान, मेरा माटी मेरा देश अभियान चल रहे हैं इन आगामी सभी अभियानों में सोशल मीडिया के नवनियुक्त पदाधिकारी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले वह ज्यादा से ज्यादा अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें जिससे यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन हो।
अंत मे विजय शुक्ला द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए बैठक का समापन किया।
बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ कार्यकर्ता व चेयरमैनपति गौरव स्वरूप, जिला महामंत्री विजय सैनी, विनीत कात्यायन, जिला मंत्री रेनू गर्ग, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक काकरान, जिला संयोजक आईटी विभाग सचिन सैनी, जिला सहसंयोजक सोशल मीडिया आदित्य जैन, तरुण त्यागी, विक्रांत खटीक, पुरोहित ऊँटवाल, बबली राणा, नेहा पाल, अंकित पाल, पुनीत अरोड़ा, विकुल ठाकुर, सार्थक कपूर, रोहित त्यागी, अजय सागर, विपुल शर्मा, नरेश कश्यप, शिवम पुंडीर, रोबिन कश्यप, सुंदर सिंह, सोमांश सैनी, अभिषेक पुंडीर, मण्डल अध्यक्ष मनोज राठी, अशोक धीमान, मनोज जोधा, महेश सैनी, एकांश त्यागी, मुकेश शर्मा, डॉ० जयकुमार, सुधीर सैनी, नन्दकिशोर पाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!