राष्ट्रीय

*संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों द्वारा सफल चंद्रयान लैंडिंग पर मनाया जश्न व वितरित किया मिष्ठान*

*संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों द्वारा सफल चंद्रयान लैंडिंग पर मनाया जश्न व वितरित किया मिष्ठान*

23 अगस्त भारत का ऐतिहासिक क्षण,चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया,भारत चंद्रमा पर लैंड करने वाला चौथा देश और दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाला पहला देश बन गया,इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के पदाधिकारीयो एवं मुख्य अतिथि अंकुर दुआ द्वारा देश की सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,इसरो के वैज्ञानिकों व उनके सहयोगियों खासकर चंद्रयान 3 की सफलता में अहम भूमिका निभाने वाली मुजफ्फरनगर की बेटी रितिशा एवं जनपद के कस्बा खतौली के लाल अरीब अहमद को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई,जिनके द्वारा जिले के गौरव को चांद तक पहुंचाया गया है हमें आप पर गर्व है
संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा हमारे देश के कुशल नेतृत्व व दुरदर्शी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी व हमारे देश के वैज्ञानिकों ने दिन रात एक करके चंद्रयान मिशन 3 सफल लैंडिंग करके पुरे भारत वर्ष को विश्व में गौरवान्वित किया है,
संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा की हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एव महान वैज्ञानिको द्वारा देश को नई उपलब्धि की ओर अग्रसर किया है चंद्रयान 3 की सफलता ने हमें भविष्य में और अधिक चुनौतीपूर्ण अभियानों को पूरा करने का विश्वास प्रदान किया है
इस अवसर पर संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति की ओर से देश के नेतृत्व के साथ महान वैज्ञानिकों व उनके सहयोगियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए नगर की हृदय स्थली शिव चौक पर जलेबियां व मिष्ठान वितरण करते हुए वंदेमातरम एव भारत माता की जय के उदघोष के साथ खुशी जाहिर की गई, इस अवसर पर संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संयोजक राकेश त्यागी,सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,हरिओम शर्मा,सरदार सतपाल सिंह मान, शलभ गुप्ता,सुनील ग्रोवर,रमन शर्मा, सुखवीर सिंह,रवि शर्मा,रोहित शर्मा, विक्की चावला,सुरेंद्र मित्तल,सचिन, मो नदीम,जनार्दन विश्वकर्मा,तरुण मित्तल,प्रवीण जैन,शिवकुमार सिंघल,राजेंद्र अरोरा,जयेंद्र प्रकाश, वसी खेरी सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहें।।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!