मुजफ्फरनगर

व्यापारी नेता शलभ गुप्ता ने चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग पर व्यापारियो के साथ मिठाई बांटकर मनाई खुशियां

व्यापारी नेता शलभ गुप्ता ने चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग पर व्यापारियो के साथ मिठाई बांटकर मनाई खुशियां

व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शलभ गुप्ता के नेतृत्व में नई मंडी पीठ बाजार में चंद्रयान – 3 की सुरक्षित लैंडिंग चंद्रमा पर होने पर लड्डू बांट कर व्यापारियों ने हर्ष जताया।
शलभ गुप्ता ने जानकारी दी की यह हमारे देश के लिए बड़ा गौरवंतित क्षण है जब हमारे देश के महान वैज्ञानिकों के द्वारा हमारे देश का नाम रोशन किया गया और चंद्रयान-3 की सुरक्षित चंद्रमा पर लैंडिंग कराई गई इसके लिए समस्त देश के महान वैज्ञानिकों को हम बधाई देते हैं और हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को भी वैज्ञानिको को पूरा सहयोग करने की बधाई देते हैं !
मुख्य रूप से शलभ गुप्ता, विनय कुमार, दीपक गर्ग ,संदीप गर्ग,शुभम सिंघल, सूरज सिंघल हरिश गर्ग,पवन कुमार,बीनू जैन,अनुज सिंघल,विशाल गोयल,माठु पंडित,ऋषि धीमान,धर्मेंद्र आदि व्यापारिगन मौजूद रहे

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!