अनुराग ठाकुर का तंज, कहा- आशा करता हूं कांग्रेस पार्टी 2024 तक शायद अपना अध्यक्ष चुन ले
अनुराग ठाकुर का तंज, कहा- आशा करता हूं कांग्रेस पार्टी 2024 तक शायद अपना अध्यक्ष चुन ले

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा के तहत अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। हिमाचल प्रदेश के लगभग 37 विधानसभा क्षेत्रों से उनका जन आशीर्वाद यात्रा निकलेगा। इसी को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जैसे ही संसद का सत्र समाप्त हुआ सभी मंत्री अपने-अपने राज्यों के संसदीय क्षेत्रों में गए। मेरा भी 5 दिन का दौरा बना ताकि चारों संसदीय क्षेत्र 623 किलोमीटर, इन सब में होते हुए 37 विधानसभा क्षेत्रों में जाया जाए। इसमें लगभग 90 कार्यक्रम होंगे।
मैं आशा करता हूं कि कांग्रेस पार्टी 2024 तक शायद अपना अध्यक्ष चुन ले: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, शिमला में
मैं आशा करता हूं कि कांग्रेस पार्टी 2024 तक शायद अपना अध्यक्ष चुन ले: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, शिमला में pic.twitter.com/HwGTE6zYTw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 20, 2021
दूसरी ओर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर भी तंज कसा। अनुराग ठाकुर ने तंग भरे लहजे में कहा कि मैं आशा करता हूं कि कांग्रेस पार्टी 2024 तक शायद अपना अध्यक्ष चुन ले। इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने खेलों को लेकर की बात कही अनूप ठाकुर ने कहा कि मैं कुछ बातों में बिल्कुल स्पष्ट हूं। स्टेडियम, अकादमी के लिए ज़मीन चाहिए। जहां-जहां ज़मीन मिलेगी वहां-वहां हम खेलों की सुविधा के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
इससे पहले अनुराग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विश्वास हिमाचल के लिए दिखाया है उसके लिए हिमाचल ऋणी रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड संकटकाल मे तीन बजट दिए जो कि एतिहासिक है। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत बनाना केवल स्लोगन नहीं है, इसकी प्रेक्टिकल सम्भवना को पूरा करना सबसे बड़ी प्रमाणिकता है। उन्होंने कहा कि वोकल फ़ॉर लोकल हमारे बड़ा अभियान है, इसमें हमें हिमाचल के सभी लॉकल वस्तुओं एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है।