अंतर्राष्ट्रीय

Pakistani दुल्हन को निकाह में सोने में तोला गया, Viral हो रहा शाही शादी का वीडियो

Pakistani दुल्हन को निकाह में सोने में तोला गया, Viral हो रहा शाही शादी का वीडियो

हर व्यक्ति के लिए शादी बेहद ही खास मौका होता है, जिसे यादगार बनाने के लिए कपल ढ़ेरों तरीके अपनाता है। कोई हैलीकॉप्टर पर एंट्री करता है तो कोई रॉयल वेडिंग करने के लिए महलों में शादी करता है। इसी बीच खराब आर्थिक हालत से जूझ रहे पाकिस्तान के एक कपल ने दुबई में निकाह किया है, जो बेहद शानदार है।

दुबई में किया गया ये निकाह इन दिनों चर्चा में बना हुआ है क्योंकि यहां दुल्हन को तराजू में बैठाकर सोने में तोला गया है। सोशल मीडिया पर दुल्हन को तोले जाने का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। हालांकि ये जानकारी नहीं मिल सकी है कि ये शादी जिस कपल की हो रही है वो कौन है। वहीं वायरल वीडियो में एक तरफ दुल्हन को बैठाया गया है वहीं दूसरी तरफ सोने की ईंटों से उसे तोला गया है। ये भी सामने नहीं आया है कि जिन सोने की ईंटों से महिला को तोला गया उस सोने का बाद में क्या किया गया है। क्या ये ईंटें दहेज के तौर पर दुल्हे को मिली है या इन्हें दान किया गया है। इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं ये भी नहीं पता चला है कि शादी किसकी हुई है, या कपल के परिवार को लेकर भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

वायरल वीडियो में तराजू के एक तरफ दुल्हन को बैठाया जाता है जबकि दूसरी तरफ दुल्हन को बैठाया जाता है। इसके बाद सोने की ईंटे रखी जाती है और दुल्हन का वेट किया जाता है। इस वीडियो को शेयर किए गए पोस्ट में लिखा गया कि दुबई में भव्य पाकिस्तानी शादी की झलक इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है क्योंकि दुल्हन के वजन के बराबर सोना मापा गया था लेकिन सोना असली नहीं था। ये थी असल जिंदगी की जोधा अकबर मूवी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!