राष्ट्रीय

BJP Parliamentary Meeting में PM Modi ने साधा विपक्षी दलों पर निशाना, कहा- East India के जैसे विपक्षी दलों ने बनाया INDIA

BJP Parliamentary Meeting में PM Modi ने साधा विपक्षी दलों पर निशाना, कहा- East India के जैसे विपक्षी दलों ने बनाया INDIA

भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी एकता पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने विपक्ष पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिलकुल दिशाहीन है। आज तक के इतिहास में ऐसा विपक्ष नहीं देखा है।

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से भी की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ इंडिया नाम रखना ही सबकुछ नहीं है। ईस्ट इंडिया कंपनी के नाम में भी इंडिया था। यहां तक की इंडियन मुजाहिदीन के नाम में भी इंडिया आता है। मगर इसका कोई औचित्य नहीं है। वर्तमान में विपक्ष हताश और बिखरा हुआ दिख रहा है।

संसदीय दल की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों को सलाह भी दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम प्रदर्शन करना है। विपक्ष जो कर रहा है उसे करने दें और सांसद व नेता अपने काम पर ध्यान दें। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष लंबे अर्से तक सत्ता में आने के लिए इच्छुक नहीं लग रहा है। उनकी इच्छा सिर्फ विपक्ष में रहने की ही बनी हुई है।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित देश बनाना हमारा उद्देश्य है। केंद्र में जब तीसरी बार एनडीए सत्ता में आएगी तो हम भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। विपक्ष को देश से मतलब नहीं है। विपक्ष खुद दिशाहीन है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!