राष्ट्रीय

फिर सुर्खियों में Aditya Roy Kapur और Ananya Panday का रिश्ता, डेट नाइट के बाद शुरू हुई चर्चा

फिर सुर्खियों में Aditya Roy Kapur और Ananya Panday का रिश्ता, डेट नाइट के बाद शुरू हुई चर्चा

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते में होने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन बीते दिन के बाद लग रहा है कि आदित्य और अनन्या अब जल्द ही अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार करने वाले हैं।

दरअसल, बीते दिन दोनों कलाकार एक दूसरे के साथ स्पॉट हुए। दोनों को कार में बैठे हुए पैपराजी ने स्पॉट किया। जहाँ मीडिया देखकर आदित्य मुस्कुराते नजर आएं। वहीं, अनन्या अपने चेहरे को हाथों से ढकती दिखाई दी। दोनों लव बर्ड्स की तस्वीरें सोशल मीडिया छायी हुई हैं। यूजर्स इन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे हाल ही में यूरोप से छुट्टियां मना कर वापस मुंबई लौटे हैं। यूरोप ट्रिप से दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। तस्वीरों में, अनन्या और आदित्य एक दूसरे के साथ रोड पर साइकिल चलाते नजर आए। इसके अलावा दोनों एक दूसरे को बाहों में भरे भी दिखाई दिए। कैफे में एक-दूसरे की आँखों में खोए हुए भी दोनों की तस्वीरें वायरल हुई थी। दोनों लव बर्ड्स की यूरोप ट्रिप टॉक ऑफ द टाउन थी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!