सीमा हैदर सचिन हुए लापता, 24 घंटे से नहीं लगा दोनों का सुराग
सीमा हैदर सचिन हुए लापता, 24 घंटे से नहीं लगा दोनों का सुराग

अप पाकिस्तान से आई सीमा हैदर लापता हो गई है। सीमा के साथ उसका प्रेमी सचिन भी पिछले 24 घंटे से गायब है ऐसे में सोशल मीडिया पर कोई उसे जासूस बता रहा है तो कोई आतंकवादी।
प्रेमी सचिन के लिए पाकिस्तान से आई महिला सीमा हैदर लापता हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीमा के साथ उसका प्रेमी सचिन भी पिछले 24 घंटे से गायब हैं उनका कहीं सुराग नहीं मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ही पिछले 24 घंटे से अपने घर पर नहीं है।
24 घंटे से दोनों लापता
सोशल मीडिया पर खबरों में आने के बाद सीमा हैदर ने मीडिया से दूरी बना ली है। सूत्रों के अनुसार कल से दोनों का कोई पता नहीं है। बीते दिनों से देशभर की मीडियो इनके पास पहुंच रही थी। अचानक दोनों गायब हो गए है। ज्यादा भीड़ आ जाने की चलते सचिन के पिता ने घर के बाहर एक रजिस्टर रख दिया है। अब जो भी सीमा से मिलने जा रहा है उसके बारे में सभी जानकारियां रजिस्टर में नोट की जा रही हैं। फिर सीमा से कोई मुलाकात कर पा रहा है। सीमा के लिए लोग कई तरह के गिफ्ट भी ले जा रहे हैं।
सीमा पर कई लोग पाकिस्तानी जासूस होने का आरोप लगा रहे
अपने चार बच्चों के साथ घर छोड़कर आई पाकिस्तानी महिला पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सीमा पर कई लोग पाकिस्तानी जासूस होने का आरोप लगा रहे हैं। साथ ही उसे पाकिस्तान वापस भेजने की मांग भी कर रहे हैं। ऐसे में सीमा के प्रेमी सचिन से भी इस बारे में सवाल किया गया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सचिन से पूछा गया कि क्या उन्हें डर है कि सीमा को पाकिस्तान भेज दिया जाएगा? इसपर सचिन ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई डर नहीं है। साथ ही सीमा के सचिन ने उम्मीद जताई कि उनकी पाकिस्तानी प्रेमिका को जल्द ही भारत की नागरिकता मिल जाएगी।
भारत आने के लिए बेच दिया था घर
बता दें, पाकिस्तान में रहते हुए नोएडा के सचिन से प्यार होने के बाद सीमा हैदर कई दिनों तक उससे ऑनलाइन ही बात करती रही। बाद में उसने भारत आकर सचिन से शादी करने का फैसला किया। नेपाल के रास्ते सीमा हैदर भारत पहुंची और सचिन से शादी भी कर ली। इस दौरान यह बात भी सामने आई कि सीमा ने भारत आने के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए पाकिस्तान में अपनी प्रॉपर्टी भी बेच दी थी। अब दोनों का 24 घंटे से कोई पता नहीं चल पा रहा है। दोनों की गायब होने की खबरें सामने आ रही हैं।
युवती ने सचिन को दी थी चेतावनी
सीमा हैदर को लेकर एक पाकिस्तानी युवती ने दावा किया कि वह उसकी बचपन की दोस्त है। सीमा हैदर की कथित बचपन की दोस्त ने दावा किया कि वह उसे बचपन से जानती है सीमा धोखेबाज है। सीमा की कथित दोस्त ने सचिन को चेतावनी भी दी है। इस दौरान पाकिस्तानी युवती ने सीमा पर कई आरोप लगाए हैं। उसने सीमा की पसंद और नापसंद के बारे में भी बताया है। उसने बताया कि सीमा को क्रिकेट बहुत पंसद है।