राष्ट्रीय

Delhi Flood को लेकर अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर निशाना, बोले- शीश महल में रहकर कुछ लोग शीर्षासन में व्यस्त हैं

Delhi Flood को लेकर अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर निशाना, बोले- शीश महल में रहकर कुछ लोग शीर्षासन में व्यस्त हैं

दिल्ली की स्थिति को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि शीश महल में रहकर कुछ लोग शीर्षासन में कुछ लोग व्यस्त हैं। वे अपनी ज़िम्मेदारी से भाग रहे हैं।
यमुना नदी के रौद्र रूप में दिल्ली में बाढ़ का संकट पैदा कर दिया है। दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भर गया है। इसके बाद से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। हालांकि, दिल्ली में बाढ़ को लेकर राजनीति भी जबरदस्त तरीके से हो रही है। आम आदमी पार्टी का दावा है कि हरियाणा के पानी छोड़े जाने की वजह से दिल्ली में यह संकट पैदा हुआ है। दूसरी ओर भाजपा साफ तौर पर कह रही है कि अरविंद केजरीवाल हर मुद्दे से भागने की कोशिश करते हैं। चाहे वह बाढ़ का बात हो या फिर कोरोना काल रहा हो, केजरीवाल लगातार अपनी जिम्मेदारियों से पीछा छुड़ाते हैं।

अनुराग ठाकुर का वार
दिल्ली की स्थिति को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि शीश महल में रहकर कुछ लोग शीर्षासन में कुछ लोग व्यस्त हैं। वे अपनी ज़िम्मेदारी से भाग रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि हमने पिछले 9 वर्षों में कोई ज़िम्मेदारी उठाते नहीं देखा लेकिन दोष लगाते हुए देखा है… जो दिल्ली को पेरिस बनाने की बात करते थे, 300 झील बनाने की बात करते थे आज गली-गली तलाब बने हैं। लोग अलग-अलग मीम बना रहे हैं। दरअसल, भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री पर अपने आवास में करोड़ों रुपए खर्च करने का आरोप लगाती है। इसको लेकर जांच भी चल रही है।

राहत और बचाव कार्य
दिल्ली की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी को रविवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। सरकारी स्कूलों को राहत शिविर में तब्दील किया जा रहा है। यमुना में पानी का उफान इस कदर है कि आईटीओ हो या फिर दिल्ली सचिवालय, मयूर बिहार का पॉश इलाका हो या फिर कश्मीरी गेट, हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। दिल्ली सरकार के मंत्री जमीन पर दिखाई दे रहे हैं। उनकी ओर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जाने के दावे भी किए जा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के नेता भी जमीन पर मदद पहुंचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। दिल्ली में जल प्रलय की वजह से जल संकट का भी दौर आ सकता है। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसके संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि पानी भर जाने की वजह से वजीराबाद, चंद्रावल और ओखला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करना पड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पीने के पानी को लेकर दिल्ली में एक-दो दिनों का संकट आ सकता है। पानी तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास तक भी पहुंच रहा है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!