मुजफ्फरनगर

दूल्हा-दुल्हन समेत सो रहे 5 लोगों की हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

दूल्हा-दुल्हन समेत सो रहे 5 लोगों की हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

दूल्हा-दुल्हन समेत सो रहे 5 लोगों की हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां घर में सो रहे पांच लोगों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली। इस हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
शिववीर सिंह ने अपने दो भाई, बहनोई, भाई की नवविवाहित पत्नी और दोस्त कि बंके (धारदार हथियार) से काटकर हत्या कर दी है।
बताया जा रहा है कि गोकुलपुर निवासी सुभाष का पुत्र शिववीर नोएडा में कंप्यूटर सेंटर चलाता था। कुछ दिन पहले ही वह गांव लौटा था। शुक्रवार को उसके छोटे भाई सोनू की बरात इटावा से लौटी थी। शुक्रवार रात उसका भाई सोनू और उसकी नवविवाहित पत्नी सोनी घर की छत पर सो रहे थे। उसका छोटा भाई भुल्लन, बहनोई सौरभ और बाकी रिश्तेदार नीचे सोए हुए थे। रात 11 बजे तक घर में नाच-गाने का कार्यक्रम चला था। इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। रात करीब तीन बजे शिववीर ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। चीख पुकार सुनकर घरवाले उसे पकड़ने को दौड़े तो वो भागकर छिप गया और खुद को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!