मुजफ्फरनगर

*थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 1 शातिर वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 1 शातिर वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार*

अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ व पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनुपर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 18.05.2025 को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर वाहन चोर अभियुक्त को माल रोड के पास गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र एवं 01 स्पलैण्डर मोटरसाईकिल बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 18.05.2025 को थाना सिविल लाइन पुलिस माल रोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी चैकिंग के दौरान स्पलैण्डर मोटर साईकिल पर सरवट फाटक की तरफ रेलवे लाइन किनारे 01 व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायर करते हुए मोटर साईकिल लेकर भागने का प्रयास किया गया जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। तेज गति होने के कारण अभियुक्त की मोटर साईकिल फिसल कर गिर गयी तथा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को घेर घोटकर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर व एक अदद मोटर साईकिल स्पैलण्डर बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
*1.* तस्लीम पुत्र गफूर निवासी मौ0 तकिया अन्सारियान, साऊथ सिविल लाइन थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी-*
✅ 01 अवैध तमंचा 315 बोर।
✅ 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर।
✅ 01 स्पलैण्डर मोटरसाईकिल नम्बर यूपी 11 जेड 0956 *(मु0अ0सं0 300/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना देवबंद, सहारनपुर से सम्बन्धित)*

*गिरफ्तार अभियुक्त तस्लीम उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0स0 1175/2012 धारा 304/377 भादवि थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
2. मु0अ0स0 1183/2012 धारा 307 भादवि थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
3. मु0अ0स0 1184/2012 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
4. मु0अ0स0 144/2021 धारा 328 भादवि थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
5. मु0अ0स0 161/20123 धारा 380/411/414/457 भादवि थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
6. मु0अ0स0 239/2023 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
7. मु0अ0स0 127/25 धारा 317(2)/109 बी.एन.एस. व 3/25/27 आयुध अधिनियम थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 रेशमपाल सिंह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर मय टीम।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!