मुजफ्फरनगर

*थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा लूट के अभियोग में वांछित तथा 25,000/- रूपये के ईनामी व लूटेरे अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ किया गया घायल/गिरफ्तार*

*थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा लूट के अभियोग में वांछित तथा 25,000/- रूपये के ईनामी व लूटेरे अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड़ किया गया घायल/गिरफ्तार*

अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ व पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनुपर परिक्षेत्र, सहारनपुर के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नई मण्डी व प्रभारी निरीक्षक नई मण्डी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 18.05.2025 को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड लूट के अभियोग में वांछित तथा 25,000/- रूपये के ईनामी व लूटेरे अभियुक्त को टी0एस0 मान मार्किट के सामने रजवाहा रोड से घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार के कब्जे से अवैध शस्त्र, 01 स्पलैण्डर मोटर साईकिल व 38,000/- रूपये नगद(लूट की घटना से सम्बन्धित) बरामद किये गये। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 18.04.2025 को वादी प्रवीन कुमार पुत्र बिजेन्द्र सिहं निवासी ग्राम मखियाली थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित देकर अवगत कराया कि न्यू बिन्दल पेपर मिल के सामने थाना क्षेत्र नई मण्डी से बुलेट मोटर साईकिल पर सवार 03 अभियुक्तों द्वारा वादी के 11 लाख रु० से भरा बैग छीनकर भाग जाने की घटना कारित की गयी हैं। जिसके सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 199/2025 धारा 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण हेतु थाना नई मण्डी पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। विवेचना में अभियुक्त सन्नी पुत्र कवंरवीर निवासी दौराला, मेरठ तथा उसके अन्य 02 साथियों के नाम प्रकाश में आये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा अभियुक्त सन्नी उपरोक्त की गिरफ्तारी पर 25000/- का इनाम घोषित किया गया था।
आज दिनांक 18.05.2025 थाना नई मण्डी पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त अभियोग में वांछित तथा 25000/- का इनामी अभियुक्त जनपद मुजफ्फरनगर आने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। कुछ समय टी.एस मान मार्केट के सामने रजवाहा रोड से एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाईकिल सवार द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने का प्रयास किया गया। अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र, 38,000/- रूपये तथा 01 मोटरसाईकिल बरामद की गयी। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* सन्नी पुत्र कवंरवीर निवासी रैदासपुरी कस्बा व थाना दौराला जनपद मेरठ।

*बरामदगी का विवरण-*
✅ 01 बिना नम्बर प्लेट की स्पलैण्डर मोटर साईकिल।
✅ 38000/- रु0 नगद लूट की घटना से सम्बन्धित ।
✅ 01 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 01 खोका कारतूस 315 बोर।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त सन्नी उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 213/2021 धारा 366 भादवि0 थाना दौराला जनपद मेरठ।
*2.* मु0अ0सं0 199/2025 धारा 309 (4) बीएनएस थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर।
अभियुक्त के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* प्र0नि0 दिनेश चन्द थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*2.* व०उ0नि0 विकास कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 राहुल कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*4.* उ0नि0 संजय सिहं थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*5.* उ0नि0 दिनेश कौशिक थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*6.* उ0नि0 कुलदीप सिहं थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*7.* उ0नि0 ओमप्रकाश थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*8.* है0का0 794 पुष्पेन्द्र मावी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*9.* है0का0 19 सोनवीर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*10.* है0का0 318 सुशील कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*11.* का0 872 सोनवीर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*12.* का0 2026 प्रियांक कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*13.* है0का0 512 विनोद कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*14.* का0 2076 विश्वेन्द्र कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*15.* का0 963 हिमांशु थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*16.* का0 1489 मुनेश थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*17.* का0 667 रोहित कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*18.* का0 1981 कुलदीप कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*नोट-* घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का लूटेरा प्रवृत्ति का अपराधी हैं जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25,000/- रूपये का पुरूस्कार घोषित किया गया था।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!