सहारनपुर : मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के लिए जा रहे मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 9 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया, सड़क को दस मीटर चौड़ा किया जाएगा
सहारनपुर : मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के लिए जा रहे मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 9 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया, सड़क को दस मीटर चौड़ा किया जाएगा

सहारनपुर : मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के लिए जा रहे मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 9 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया, सड़क को दस मीटर चौड़ा किया जाएगा
विवि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में है शामिल
महानगर के माहीपुरा तिराहे से लेकर बरौली तक 22 किलोमीटर लंबी सड़क का होगा सुंदरीकरण, मार्ग चौड़ा होने से यातायात सुलभ होगा और हादसों पर भी लगेगा अंकुश
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के लिए जा रहे मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए 29 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। इस सड़क को दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार महानगर के माहीपुरा तिराहे से लेकर बरौली तक 22 किलोमीटर लंबी सड़क का सुंदरीकरण किया जाएगा। मार्ग चौड़ा होने से यातायात सुलभ होगा और हादसों पर भी अंकुश लगेगा। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय महानगर से दस किलोमीटर दूर सहारनपुर-बरौली मार्ग पर पुवांरका गांव में स्थित है। विवि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में भी शामिल है। गत सप्ताह ही उन्होंने यहां आकर विवि निर्माण कार्यों को निरीक्षण किया था तथा 15 जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। विवि जिस मार्ग पर बनाया जा रहा है, वह महानगर के माहीपुरा तिराहे से शुरू होने वाले जनता रोड पर है। यह बरौली तक 22 किलोमीटर लंबा मार्ग है। यह मां शाकुंभरी देवी जाने का भी प्रमुख मार्ग है। यह मार्ग अभी सात मीटर चौड़ा है, जिस कारण आवागमन प्रभावित होता है और अक्सर सड़क हादसे भी होते है। इस मार्ग को चौड़ा करने की कार्ययोजना बनाई है। बरौली तक इस पूरे मार्ग को दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 29 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया है। इस धनराशि से सड़क को चौड़ा किया जाएगा। साथ ही सड़क का सुंदरीकरण भी किया जाएगा। मार्ग के दोनों ओर टाइल्स लगाई जाएगी। जहां पर गांव में पानी निकासी प्रभावित है, वहां नाले का निर्माण भी कराया जाएगा। इस मार्ग से वैसे भी दो दर्जन से अधिक ग्राम जुड़े है, लेकिन यह मार्ग इस से अधिक ग्रामों के बीच से होकर गुजरता है। मार्ग चौड़ा होने पर चकहरेड़ी, खुर्द, सरकड़ी शेख, आसनवाली, पुवांरका, लखनौती, लंढौरा, करौंंदी, झंझौली और बरौली के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। दरअसल यह रोड सहारनपुर से पुवांरका, बरौली होते हुए कलसिया तक जाता है। वहां से छुटमलपुर, बेहट के साथ ही पोंटा साहिब, विकासनगर, देहरादून और मसूरी के लिए रास्ता निकलता है। मार्ग चौड़ा होने पर जिन लोगों को देहरादून और मसूरी जाना होता है, वह इसी मार्ग का प्रयोग कर सकेंगे, जिससे दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भी वाहनों का दबाव कम होगा। इसके अलावा प्राचीन सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर जाने वालों को भी यह रास्ता सुगम होगा, क्योंकि अभी तक सहारनपुर से चकराता मार्ग के जरिये कलसिया, बेहट होकर निकला जाता है। लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने बताया कि सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी का विकास और मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सीएम योगी आदित्यनाथ की अहम परियोजनाएं है। दोनों जगह पर जाने के लिए सहारनपुर- बरौली मार्ग अहम है। इस मार्ग का सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इसके लिए 29 करोड़ का बजट बना कर प्रस्ताव शासन को भेजा है, जल्द मंजूरी के बाद इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा।