राष्ट्रीय

2014 के पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत-पाकिस्तान का नाम साथ लिया जाता था, जेपी नड्डा बोले- आज दुनिया मान देख रही…

2014 के पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत-पाकिस्तान का नाम साथ लिया जाता था, जेपी नड्डा बोले- आज दुनिया मान देख रही...

कांदिवली पश्चिम में पन्ना प्रमुखों की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2014 के पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई भी भारत का नाम लेता था तो कहता था भारत और पाकिस्तान, अगर भारत का नाम लिया जाएगा तो पाकिस्तान का भी नाम आएगा। 2014 के बाद अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत भारत है और पाकिस्तान कहां है ये सबको मालूम है। आज दुनिया मान गई है कि भारत ऊपर जा रहा है।

वैश्विक विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, भारत की मुद्रास्फीति दर नियंत्रण में है और जीडीपी तेज गति से बढ़ रही है। साथ ही, पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व में, भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है, जिसने ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने लगभग 2 शताब्दियों तक हम पर शासन किया था! कांग्रेस के विपरीत, भाजपा ने हमेशा लोगों के जीवन में अंतिम छोर तक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की हैं। साथ ही कांग्रेस की ‘कमीशन सरकार’ के विपरीत हमारी सरकार ने हजारों करोड़ सीधे लोगों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं।

2014 से पहले लगभग करोड़ों बहनें लकड़ी का चूल्हा जलाती थीं, आज ‘उज्ज्वला योजना’ के तहत 9.60 करोड़ से अधिक महिलाओं को निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन दिया गया है। योजनाएं पहले भी बनती थीं, नीतियां पहले भी बनती थीं, लेकिन वह अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाती थीं। पहले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री कहते थे कि मैं 1 रुपया भेजता हूं तो 85 पैसा न जाने कहां चला जाता है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!