ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मुजफ्फरनगर

विश्व जनसंख्या दिवस पर आर्य अकैडमी इंटरनेशनल स्कूल में ऑनलाइन वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विश्व जनसंख्या दिवस पर आर्य अकैडमी इंटरनेशनल स्कूल में ऑनलाइन वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ऑनलाइन जूम मीटिंग के माध्यम से वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने “क्या जनसंख्या वृद्धि एक समस्या है” विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। विद्यार्थियों को दो ग्रुप ए और बी में बांटा गया। जिसमें ग्रुप ए से सौम्या, अंशिका, भव्या, प्रज्ञा, भानु, जयदीप व ग्रुप बी से सपना,चक्षु, कहकशा, आदित्य और कशिश ने प्रतिभाग किया। सौम्या ने बताया कि जनसंख्या समस्या नहीं है, अशिक्षित जनसंख्या समस्या है। हमारे पास जितनी अधिक शिक्षित जनसंख्या है, उतनी ही अधिक शक्ति हमारे पास है। वही दूसरी ओर सपना ने बताया जनसंख्या आज मानव के सामने सबसे महत्वपूर्ण समस्या है, अधिक जनसंख्या हम सभी को प्रभावित करती है संसाधनों की कमी होगी और अधिक जनसंख्या बढ़ेगी तो ग्लोबल वार्मिंग और भी अधिक हो जाएगी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!