राष्ट्रीय

Sikkim: नाथुला रोड पर हिमस्खलन में 6 की मौत, 80 से ज्यादा के फंसे होने की आशंका

Sikkim: नाथुला रोड पर हिमस्खलन में 6 की मौत, 80 से ज्यादा के फंसे होने की आशंका

सिक्किम के नाथुला इलाके में मंगलवार को हुए एक भीषण हिमस्खलन में छह पर्यटकों की मौत हो गई है। इसके अलावा 11 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि अभी 80 से ज्यादा लोग फंसे हो सकते हैं। घायलों को राज्य की राजधानी गंगटोक के अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक बचाव अभियान जारी है। सीमा सड़क संगठन द्वारा तेजी से बचाव अभियान शुरू किया गया था और अब तक 22 लोगों को बचाया गया है। आपको बता दें कि नाथुला दर्रा चीन से लगी सीमा पर स्थित है और यह अपनी मनोरम सुंदरता के कारण पर्यटकों का एक बड़ा आकर्षण केंद्र है।

गंगटोक को नाथू ला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 15वें माइल पर अपराह्न 12.15 बजे के आसपास हिमस्खलन हुआ, जब उस क्षेत्र में कम से कम 150 पर्यटक थे। नाथू ला दर्रा, समुद्र तल से 4,310 मीटर (14,140 फीट) की ऊंचाई पर, चीन के साथ सीमा पर स्थित है और एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। स्थानीय समाचार रिपोर्ट में कहा गया है कि मरने वाले पर्यटकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पर्यटकों को 13वें माइल तक जाने की अनुमति थी लेकिन वे जबरन 15वें माइल तक पहुंच गए जहां घटना हुई।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!