राष्ट्रीय

जेवलिन थ्रो फाइनल में भारत बनाम पाकिस्तान जैसे मुकाबले पर नीरज चोपड़ा का बयान, जानें क्या कहा?

जेवलिन थ्रो फाइनल में भारत बनाम पाकिस्तान जैसे मुकाबले पर नीरज चोपड़ा का बयान, जानें क्या कहा?

भारतीय जेवलिन थ्रो को दुनिया के पटल पर अलग मुकाम पर पहुंचाने वाले नीरज चोपड़ा को एक और कामयाबी मिली है। दरअसल, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल जीता है। वो एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। जहां नीरज पोडियम पर टॉप पर रहे वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने दूसरा स्थान हासिल किया और सिल्वर अपने नाम किया। इवेंट के बाद नीरज ने बताया कि पुरुषों के जेवलिन थ्रो फाइनल को किस तरह से देखा जाता था। खासकर घर में, इस प्रतियोगिता को भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई करार दिया गया था।

नीरज और अरशद काफी समय से एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। जब भी दोनों एक साथ मैदान पर उतरे हैं भारतीय एथलीट ही टॉप पर रहे हैं। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी यही मामला जहां फाइनल में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ नीरज विजयी हुए वहीं नदीम 87.82 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

नीरज ने कार्यक्रम के बाद इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से कहा कि, मैं प्रतियोगिता से पहले अपने मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करता हूं लेकिन आज मैंने इसे देखा और पहली बात भारत बनाम पाकिस्तान थी लेकिन अगर आप देखें तो यूरोपीय एथलीट बहुत खतरनाक हैं और किसी भी समय वे एक बडा़ थ्रो कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अरशद, जैकब और जूलियन वेब हैं। इसलिए आखिरी थ्रो तक आपको अन्य थ्रोअर के बारे में सोचते रहना होगा लेकिन बात ये है कि घर पर भारत बनाम पाकिस्तान की तुलना होगी।

एशियाई खेल अगला बड़ा आयोजन है जिसमें नदीम और नीरज भाग लेंगे। नीरज ने स्वीकारा है कि महाद्वीपीय आयोजन में भारत बनाम पाकिस्तान की चर्चा ज्यादा होगी। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि एशियाई खेलों में भारत बनाम पाकिस्तान के बारे में ज्यादा चर्चा होगी। लेकिन मैं निश्चित और स्वस्थ रहूंगा।”

नीरज ने साथ ही ये भी कहा कि, अरशद को दूसरे स्थान पर देखकर काफी खुशी हो रही है। ये स्वीकार करते हुए कि भारत और पाकिस्तान दोनों उस प्रतियोगिता में कितने आगे आ गए हैं। जिसमें पारंपरिक रूप से यूरोपीय देशों का वर्चस्व था। उन्होंने कहा कि मुझे अच्छा लगा कि अरशद ने अच्छा थ्रो किया और हमने चर्चा की कि हमारे दोनों देश अब कैसे आगे बढ़ रहे हैं। पहले यूरोपीय एथलीट थे लेकिन अब हम उनके स्तर पर पहुंच चुके हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!