राष्ट्रीय

Maharashtra: कोल्हापुर में सड़क हादसे में न्यायाधीश गंभीर रूप से घायल

Maharashtra: कोल्हापुर में सड़क हादसे में न्यायाधीश गंभीर रूप से घायल

कोल्हापुर में एक दोपहिया वाहन की टक्कर लगने से जिला अदालत के न्यायाधीश आर एन आबंटकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जब यह हादसा हुआ, उस समय न्यायाधीश आबंटकर (54) शिरोल में यादराव-जम्भोली सड़क पर शाम को सैर कर रहे थे।

तेलकोल्हापुर में एक दोपहिया वाहन की टक्कर लगने से जिला अदालत के न्यायाधीश आर एन आबंटकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जब यह हादसा हुआ, उस समय न्यायाधीश आबंटकर (54) शिरोल में यादराव-जम्भोली सड़क पर शाम को सैर कर रहे थे।

शाहपुर पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक अभिजीत पाटिल ने कहा, ‘‘उनके (आबंटकर के) सिर में चोटें आई हैं और वह आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में हैं। उनका बुधवार को ऑपरेशन हुआ।’’ आबंटकर का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि वह वेंटिलेंटर पर हैं। पाटिल ने बताया कि हादसे में दो पहिया वाहन का चालक भी घायल हुआ है। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!