राष्ट्रीय

पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल पर टूटा दूखों का पहाड़, लाइसेंसी रिवॉल्वर से भाई ने की आत्महत्या

पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल पर टूटा दूखों का पहाड़, लाइसेंसी रिवॉल्वर से भाई ने की आत्महत्या

पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महाराष्ट्र के लातुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर के भाई ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद की हत्या कर ली। मृतक की पहचान 81-वर्षीय हनमंतराव पाटिल के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक हनमंतराव पाटिल को चंद्रशेखर पाटिल के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने सुबह अपने घर पर लगभग नौ बजे लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसम मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हनमंतराव पाटिल के रूप में हुई है जो कि पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकूरकर के रिश्ते के भाई थे।

बता दें कि घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक चंद्रशेखर यानी हनमंतराव पाटिल ने देवघर स्थित घर में खुद को गोली मारी है। उन्होंने घटना को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांचने में जुटी हुई है कि मृतक ने ये कदम क्यों उठाया।

कहा जा रहा है कि हनमंतराव आदर्श कॉलोनी में रहते थे, यहां उन्होंने खुद की जान ले ली है। पुलिस ने घटनास्थल पर पुहंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच में सामने आया है कि हनमंतराव बीते काफी लंबे समय से बीमारी से भी पीड़ित थे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!