राष्ट्रीय

Vande Bharat Express: अब इस मार्ग पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, रेल राज्य मंत्री ने दी बड़ी जानकारी

Vande Bharat Express: अब इस मार्ग पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, रेल राज्य मंत्री ने दी बड़ी जानकारी

Vande Bharat Express: अब इस मार्ग पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, रेल राज्य मंत्री ने दी बड़ी जानकारी

Vande Bharat Express: अब इस मार्ग पर दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, रेल राज्य मंत्री ने दी बड़ी जानकारी
भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रेन जबरदस्त तरीके से देखने को मिल रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत वाराणसी दिल्ली रूट पर हुई थी। उसके बाद इसे दिल्ली-कटरा रूट पर भी चलाया गया। फिलहाल देश के अलग-अलग हिस्सों में वंदे भारत ट्रेन चल रही है। इन सबके बीच गोवा को भी बंदे भारत एक्सप्रेस के सौगात मिलने जा रही है। इस बात की घोषणा खुद रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने की है। उन्होंने महाराष्ट्र के विधायकों के प्रतिनिधिमंडल को बताया कि जल्द ही मुंबई और गोवा के बीच वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाई जाएगी। आपको बता दें कि मुंबई और गांधीनगर के बीच पहले से ही एक बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है।

अब गोवा और मुंबई के बीच एक बंदे भारत ट्रेन चलेगी। गोवा-मुंबई रूट काफी व्यस्त माना जाता है। ऐसे में इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा काफी महत्वपूर्ण माना जा सकता है। कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य निरंजन दावखरे ने इस बात की जानकारी साझा की है। दावखरे ने मुताबिक शुक्रवार को विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने दानवे से मुलाकात की थी। इस दौरान दानवे ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मुंबई और गोवा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। विज्ञप्ति के अनुसार दानवे ने कहा कि मुंबई-शिरडी और मुंबई-सोलापुर मार्गों पर हाल ही में शुरू की गई एक्सप्रेस ट्रेन की तर्ज पर मुंबई और गोवा के बीच भी ट्रेन चलाई जाएगी।

मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मुंबई-गोवा रेल मार्ग का विद्युतीकरण पूरा हो गया है और निरीक्षण के बाद नयी ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने बैठक के दौरान मंत्री के साथ ठाणे और कोंकण क्षेत्र में रेलवे से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। विधायकों ने यह मांग भी की कि ठाणे के मुंब्रा स्टेशन का नाम बदलकर मुंब्रा देवी स्टेशन किया जाए। दानवे ने उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार द्वारा इस आशय का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!