राष्ट्रीय

जिन्ना तो चले गए लेकिन उनके वारिस के रूप में कई लोग बच गए’, गिरिराज बोले- हिंदुओं ने कभी तजिया पत्थर नहीं फेंका

जिन्ना तो चले गए लेकिन उनके वारिस के रूप में कई लोग बच गए', गिरिराज बोले- हिंदुओं ने कभी तजिया पत्थर नहीं फेंका

देश में हिंदू-मुसलमान की राजनीति शुभ होते रहते हैं। हाल में ही झारखंड में महाशिवरात्रि से पहले तोरण द्वार को लेकर दो गुटों में झड़प हो गया था। इसके बाद पलामू के पनकी में धारा 144 लागू करने पड़ी। इसी को लेकर गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज की बढ़ती आबादी मेरे लिए चिंता का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले जो कट्टरपंथी आ गए हैं वही ऐसा काम करते हैं। आजतक देश में हिंदुओं के द्वारा किसी भी तजिया पर एक पत्थर भी नहीं फेंका गया होगा।

आपको बता दें कि महाशिवरात्रि से पहले एक मस्जिद के सामने ‘तोरण द्वार’ लगाने को लेकर दो गुटों में झड़प के एक दिन बाद पलामू के पनकी में धारा 144 लागू है। पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पलामू के आईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया स्थिति सामान्य है। गिरफ़्तारियां हुई हैं। जनता अफवाहों पर ध्यान न दे। इसके साथ गिरिराज सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी पर भी वार किया। उन्होंने कहा कि औवेसी साहब के मुंह से जब भी निकलता है तो जहर ही निकलता है। वे कभी कायदे की बात नहीं करते। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जिन्ना तो चले गए जिन्ना के वारिस के रूप में कई लोग बच गए हैं।

ओवैसी ने कानपुर मामले को लेकर कहा था कि उत्तर प्रदेश में बुलडोजर की राजनीति करने वालों ने एक मां और बेटी की जान ले ली। उन्होंने कहा था कि ये देश को बुलडोजर से चलाना चाहतें हैं संविधान से नहीं। आप (भाजपा) सिर्फ तोड़ना और बर्बाद करना चाहते हैं जोड़ना नहीं चाहतें।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!