मुजफ्फरनगर

ADM प्रशासन द्वारा आगामी महा शिवारात्रि पर्व के दृष्टिगत काॅवड मार्ग का किया गया निरीक्षण

ADM प्रशासन द्वारा आगामी महा शिवारात्रि पर्व के दृष्टिगत काॅवड मार्ग का किया गया निरीक्षण

आज दिनांक 14.02.2023 को जिलाधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी जी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा पुलिस प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ आगामी महा शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद मे बढते काॅवड यात्रियों के सहायता हेतु काॅवड मार्ग का निरीक्षण किया गया।
काॅवड मार्ग के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा तहसील जानसठ के मोरना विकास खंड के ग्राम योगेन्द्र नगर मे डूंडी घाट पर पुलिया का निरीक्षण कर उसकी तत्काल मरम्मत कराये जाने एवं मार्ग में आये गड़डों पर पैच वर्क कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होनें कहा कि जनपद से गुजरने वाले काॅवडियों को मूलभूत सुविधाए उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराये जाने का पूर्ण प्रयास किया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी भोपा सहित थाना प्रभारी उपस्थित रहें।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!