Digvijay Singh के बाद अब राशिद अल्वी ने उठाए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, कहा- सरकार दिखाए वीडियो
Digvijay Singh के बाद अब राशिद अल्वी ने उठाए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, कहा- सरकार दिखाए वीडियो

Digvijay Singh के बाद अब राशिद अल्वी ने उठाए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, कहा- सरकार दिखाए वीडियो
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने गुरुवार को कहा कि अगर सरकार के पास सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो है तो उसे दिखाने में सरकार को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा करने के कुछ दिनों बाद, पार्टी के एक अन्य नेता ने सरकार से पाकिस्तान में आतंकी लॉन्च पैड के खिलाफ ऑपरेशन का वीडियो दिखाने के लिए कहा है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने गुरुवार को कहा कि अगर सरकार के पास सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो है तो उसे दिखाने में सरकार को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमें अपने सुरक्षा बलों पर भरोसा है, लेकिन भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं कर सकते। सरकार का कहना है कि उसके पास (सर्जिकल स्ट्राइक का) वीडियो है, तो इसमें क्या गलत है कि दिग्विजय सिंह सरकार से इसे दिखाने के लिए कह रहे हैं? हम स्टाइक के सबूत नहीं मांग रहे हैं, लेकिन सरकार को वह वीडियो दिखाना चाहिए। अल्वी ने कहा कि “मैं सर्जिकल स्ट्राइक की विश्वसनीयता पर सवाल नहीं उठा रहा हूं। मैं सत्ता में बैठे लोगों के विरोधाभासी दावों पर सवाल उठा रहा हूं। अमित शाह ने अलग-अलग नंबरों का दावा किया, जबकि योगी आदित्यनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक के संबंध में अलग-अलग दावे किए। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के मन में सेना के लिए सम्मान है।”
राहुल गांधी द्वारा दिग्विजय सिंह के बयानों को खारिज करने पर उनकी राय पूछे जाने पर अल्वी ने कहा, ‘राहुल गांधी ने भी यही कहा है कि हमें सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत की जरूरत नहीं है। यहां तक कि दिग्विजय भी उनसे सहमत नहीं होंगे। सवाल यह है कि बीजेपी नेताओं के किस बयान पर भरोसा किया जाए। बीजेपी इस तरह से काम करती है कि सेना बीजेपी का विस्तार है। सेना देश की है, भाजपा की नहीं।