राष्ट्रीय

नए साल पर ठंड का सितम जारी, शीतलहर से राहत मिलने के आसार नहीं

नए साल पर ठंड का सितम जारी, शीतलहर से राहत मिलने के आसार नहीं

नए वर्ष 2023 की शुरुआत हो चुकी है। देश और दुनिया भर में लोग नव वर्ष का जश्न मना रहे है। वहीं उत्तर भारत में नए साल के मौके पर कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में इस समय तापमान में लगातार गिरावट के साथ ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है।

उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में तापमान गिरने से लोग काफी परेशान हो रहे है। जनवरी के पहले सप्ताह में तापमान में गिरावट होने की आशंका है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में 5 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा।

कोहरे के कारण दृष्यता काफी कम हो सकती है। कई इलाकों में हल्के बादल छाए रहने की भी संभावना है। इस दौरान हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सामना भी आम जनता को करना पड़ेगा। उत्तर भारत में बढ़ रही सर्दी का मुख्य कारण पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी को बताया गया है।

दिल्ली में गिरा तापमान

दिल्ली और एनसीआर में तापमान 5-6 डिग्री तक तापमान गिर गया है। दिल्ली में ठंड बढ़ी है जिसके साथ तेज बह रही हवाओं में राहत मिली है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि नए साल से दिल्ली में ठंड अधिक बढ़ेगी। दिल्ली में कोल्ड वेव की आशंका मौसम विभाग ने जताई है, जिसका असर 3-6 जनवरी तक होगा। इन दिनों दिल्ली में हवा में प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर पहुंचा हुआ है।

शीतलहर से होगा सामना

उत्तर भारत में एक जनवरी से शीत लहर फिर अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में भी अब आगामी एक सप्ताह तक घना कोहरा छाया रहेगा। तापमान में गिरावट होने के साथ ही शीतलहर के कारण जनता को परेशान होना पड़ेगा। वहीं कोहरे के कारण कई जगहों पर विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के कई इलाकों में शीतलहर के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!