ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

दिग्विजय पर शिवराज का पलटवार, कहा- कांग्रेस फिर पाकिस्तान की भाषा बोल रही

दिग्विजय पर शिवराज का पलटवार, कहा- कांग्रेस फिर पाकिस्तान की भाषा बोल रही

दिग्विजय पर शिवराज का पलटवार, कहा- कांग्रेस फिर पाकिस्तान की भाषा बोल रही

दिग्विजय सिंह के फिर से आर्टिकल 370 के लागू किए जाने के बयान को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के साथ-साथ कांग्रेस पर पलटवार किया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ही थी जिसने कश्मीर में धारा 370 लगाने का पाप किया। कांग्रेस अब फिर पाकिस्तान की भाषा बोल रही है, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कहते हैं कि धारा 370 हटाने पर पुनर्विचार किया जाएगा। कांग्रेस क्या पुनर्विचार करेगी, क्या धारा 370 थोप कर अलगाववाद को हवा देगी। शिवराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह, हम जानते हैं कि आपके मन में धारा 370 हटने का दर्द है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, उनके पीछे पूरा देश खड़ा है।

शिवराज ने सवाल किया कि क्या दिग्विजय सिंह यह चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर का विकास और प्रगति न हो? क्या दिग्विजय सिंह यह चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा मिले? क्या दिग्विजय सिंह यह नहीं चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में अमन और चैन कायम रहे? अक्सर देखा गया है कि दिग्विजय सिंह और पाकिस्तान के नेताओं के वक्तव्य एक समान होते हैं। देशविरोधी ताकतों का समर्थन करना उनकी बहुत पुरानी आदत है। दिग्विजय सिंह ने सदैव तुष्टीकरण की राजनीति की है। खबरों में बने रहने के लिए वे किसी भी हद को पार कर सकते हैं।

शिवराज ने कहा कि मैं सोनिया गांधी जी से पूछना चाहता हूँ कि क्या वे दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत हैं? क्या वास्तव में कांग्रेस पार्टी यदि सत्ता में आई तो धारा 370 पर पुनर्विचार करेगी? क्या कांग्रेस पार्टी भारत से जम्मू-कश्मीर को अलग-थलग रखने के पक्ष में है? सोनिया गांधी को देश के सामने जम्मू-कश्मीर और धारा 370 के मामले में कांग्रेस पार्टी का स्टैंड क्लियर करना होगा। वो जवाब दें, और अगर वो जवाब नहीं देती हैं, तो यह मान लिया जाएगा कि वे दिग्विजय सिंह जी के विचारों से पूर्णतः सहमत हैं!

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!