राष्ट्रीय

इस व्यक्ति ने पार की दरिंदगी की सभी हदें, 30 बच्चों का दुष्कर्म करने के बाद की हत्या, कोर्ट ने दी ये सजा

इस व्यक्ति ने पार की दरिंदगी की सभी हदें, 30 बच्चों का दुष्कर्म करने के बाद की हत्या, कोर्ट ने दी ये सजा

दिल्ली में एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक ने दरिंदगी की सभी हदों को पार कर दिया है। युवक ने जुर्म करने के लिए एक, दो या तीन नहीं बल्कि पूरे 30 बच्चों की जीवन लीला समाप्त कर दी। इससे पहले आरोपी ने 30 मासूम बच्चों के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया और फिर उनकी सांसे थाम दी। इस जुर्म को करने के बाद आरोपी ने भी सारी बातें कबूली है।

इस संबंध में रोहिणी कोर्ट ने आरोपी रविंदर कुमार को दोषी करार दिया है। बीते दिनों इस निंदनीय और हैरतअंगेज मामले पर सुनवाई करते हुए रोहिणी कोर्ट ने सबूतों के आधार पर रविंदर को दोषी करार दिया है। इस मामले की जांच में जुटे एडिशनल सीपी विक्रमजीत सिंह ने कहा कि अंत में आरोपी को कोर्ट ने दोषी करार दिया है, जिससे पीड़ितों को न्याय मिला है। 30 मासूम बच्चों की आत्माओं को अपने दोषी को सजा पाते देखने के बाद शांति मिलेगी। कोर्ट ने जिस तरह से आरोपी को दोषी करार दिया है उससे भारत की न्याय व्यवस्था में भी लोगों का विश्वास बढ़ता है। बता दें कि कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया है। हालांकि उसकी सजा पर अब तक फैसला नहीं हुआ है।

दिल्ली में दिया घटना को अंजाम
जानकारी के मुताबिक आरोपी रविंदर कुमार उत्तर प्रदेश के कासगंज से ताल्लुक रखता है। आरोपी ने दिल्ली और एनसीआर में निंदनीय घटनाओं को छोटे और मासूम बच्चों के साथ अंजाम दिया था। पुलिस ने कोर्ट में बताया था कि आरोपी शराब और ड्रग्स का आदी है। उसने सभी अपराधों को नशे की हालत में अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी बच्चों को मिठाई और चॉकलेट देकर उन्हें फुसलाता था। इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर देता था। इस तरह उसने कुल 30 बच्चों को अपना शिकार बनाया था।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!