राष्ट्रीय

Breaking: भारत ने कर दिया अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण, 5400 किलोमीटर की है मारक क्षमता

Breaking: भारत ने कर दिया अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण, 5400 किलोमीटर की है मारक क्षमता

भारत की अग्नि-v मिसाइल की ताकत जिसकी जद में पूरा बीजिंग समा सकता है, उसका परीक्षण कर लिया गया है। अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का पहली बार 5,400 किमी की पूर्ण परिचालन सीमा पर परीक्षण किया गया। इससे पहले ही खबर आ रही थी कि 15 या 16 दिसंबर बीच अग्नि-5 की टेस्टिंग हो सकती है। हिंद महासागर में नाविकों के लिए पहले ही नोटैम जारी कर दिया गया था। लेकिन आज अग्नि 5 की टेस्टिंग हो चुकी है। के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से परीक्षण किया गया। पांच हजार से ज्यादा की मारक क्षमता वाली परमाणु क्षमता वाली अग्नि V इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का आज ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से परीक्षण किया गया।

अग्नि 5 की क्या है खासियत

भारत की अग्नि-5 दुश्मनों के लिए कितनी घातक साबित हो सकती है इसके बारे में भी बता देते हैं। ये लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली ये बैलस्टिक मिसाइल है। 5 हजार किलोमीटर तक ये टारगेट को मारने में सक्षम है। इसकी रेंज में पूरा चीन आ सकता है। इसके अलावा अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्से भी इसकी जद में आते हैं। परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-5 में 1500 किलो वॉरहेड ले जाने में भी सक्षम है। 29401 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ये दुश्मन पर वार कर सकता है। अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन, फ्रांस, इजरायल और उत्तर कोरिया के बाद इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल रखने वाला भारत आठवां देश है। अग्नि I, II, III और IV पहले ही सेना में कमीशन किए जा चुके हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!