राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज विश्व में भयानक चुनौतियां हैं, उनके समाधान में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज विश्व में भयानक चुनौतियां हैं, उनके समाधान में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि दुनिया में आज भीषण चुनौतियां हैं और इन चुनौतियों के समाधान में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता सेनानी और महान दार्शनिक श्री अरविंद को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस विभूति से प्रेरणा लेकर खुद को तैयार करना है और सबके प्रयास से ‘विकसित भारत’ का निर्माण करना है। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से श्री अरविंद की जयंती समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने एक विशेष सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया।

उन्होंने कहा कि इस महान दार्शनिक का जीवन ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’’ की अवधारणा का प्रतीक है तथा उनके आदर्शों ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा, ‘‘भारत वह अमर बीज है, जो विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में थोड़ा दब सकता है, थोड़ा मुरझा सकता है, लेकिन वह मर नहीं सकता। क्योंकि वह अजर है, अमर है। क्योंकि भारत मानव सभ्यता का सबसे परिष्कृत विचार है। मानवता का सबसे स्वाभाविक स्वर है।’’

उन्होंने कहा कि भारत महर्षि अरविंद के समय में भी अमर था और आज भी आजादी के अमृत काल में अमर है। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया में आज भीषण चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों के समाधान में भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए महर्षि अरविंद से प्रेरणा लेकर हमें खुद को तैयार करना है और सबके प्रयास से विकसित भारत का निर्माण करना है।’’ प्रधानमंत्री ने श्री अरविंद के बारे में कहा कि उनका जन्म पश्चिम बंगाल में हुआ था, लेकिन वह गुजरात और पुडुचेरी में भी रहे। उन्होंने कहा कि वह जहां भी गए, उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने कहा, ‘‘श्री अरविंद का जीवन एक भारत, श्रेष्ठ भारत का प्रतिबिंब है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!