खेल

ODI World Cup 2023: टीम इंडिया के आधे दर्जन खिलाड़ी अनफिट, कैसे होगी 2023 विश्व कप की तैयारी

ODI World Cup 2023: टीम इंडिया के आधे दर्जन खिलाड़ी अनफिट, कैसे होगी 2023 विश्व कप की तैयारी

भारतीय टीम इस वक्त बांग्लादेश के दौरे पर है। भारत और बांग्लादेश के बीच आज तीसरा एकदिवसीय मुकाबला खेला जा रहा है। दो एकदिवसीय मुकाबलों में टीम इंडिया को हार मिली है। इसके बाद से टीम इंडिया लगातार आलोचनाओं का सामना कर रही है। दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा खुद चोटिल हो गए। इतना ही नहीं, टीम इंडिया के कई और खिलाड़ी भी चोटिल हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि 2023 के विश्वकप को लेकर टीम इंडिया की तैयारी कैसे हो पाएगी? हाल के दिनों में देखें तो बांग्लादेश में तो भारत का प्रदर्शन खराब रहा ही। इससे पहले न्यूजीलैंड मैच वनडे सीरीज में भारत को हार झेलनी पड़ी है। उसके बाद खिलाड़ियों का चोटिल होना फैंस के लिए चिंता की बात है। 2023 का विश्व कप भारत में ही होने वाला है।

कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में कैच लेने के दौरान चोटिल हो गए। खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा के लिए चोटिल होना और भी चिंता की बात है। रोहित शर्मा की कप्तानी का भी जादू नहीं देखने को मिला। टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया सिर्फ से फाइनल तक की पहुंच पाई थी। रोहित शर्मा को लेकर चिंता यह भी है कि आगामी श्रृंखलाओं के लिए भी फिट हो पाएंगे या नहीं हो पाएंगे। गेंदबाज दीपक चाहर भी लगातार चोट से जूझ रहे हैं। हाल में ही वह टीम इंडिया में शामिल हुए थे। लेकिन एक बार फिर से चोटिल होने के बाद वह बाहर गए हैं।

पिछले 1 साल से देखें तो दीपक चाहर लगातार चोट से जूझ रहे हैं। हाल में ही टीम इंडिया में शामिल किए गए तेज गेंदबाज कुलदीप सेन भी चोटिल हो गए हैं। यही कारण है कि बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला में ही उन्हें बैठना पड़ा कुलदीप सेन ने हाल में ही अपना डेब्यू किया था। भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी समय से चोटिल है। टी20 विश्व कप से पहले उनके चोट की खबर आई थी। अब तक उनकी चोट को लेकर कोई अपडेट नहीं मिल पाई है। दूसरी और मोहम्मद शमी के भी चोटिल होने की खबर है। गुमराह के बाद मोहम्मद शमी सबसे अनुभवी गेंदबाजों में से एक है। ऐसे में उनका चोटिल होना टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा भारत के लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभाने वाले रविंद्र जडेजा भी पिछले 3 महीने से चोटिल हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!