राष्ट्रीय

भारतीय एथलीट दुती चंद ने समलैंगिक पार्टनर संग रचाई शादी, ट्वीट कर किया खुलासा

भारतीय एथलीट दुती चंद ने समलैंगिक पार्टनर संग रचाई शादी, ट्वीट कर किया खुलासा

भारतीय एथलीट दुती चंद ने 2 दिसंबर को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा की है। उन्होंने ट्विटर पर शादी के बाद तस्वीर शेयर की है। हाल ही में दुती चंद को राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में जागरूकता और समर्थन बढ़ाने के लिए एलजीबीटी ध्वज के साथ दौड़ते देखा गया था। इससे पहले चंद ने अपने साक्षात्कारों में कहा था कि जब उन्होंने खुलासा किया था कि वो समलैंगिक हैं तो उनके परिवार ने इसे अच्छी तरह से नहीं लिया। समान-लिंग संबंध में होने की घोषणा के बाद अपने परिवार की आलोचनाओं का सामना करने से लेकर, ब्रिटिश सिंक्रोनाइज्ड डाइवर और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टॉम डेली के साथ कॉमनवेल्थ देशों में होमोफोबिया पर प्रकाश डालने के लिए यहां क्वीन्स बैटन में भाग लेने तक दुती चंद का सफर काफी संघर्षों से भरा रहा है।

ओडिशा की रहने वाले दुती चंद एक बुनकर परिवार से तालुक्क रखती हैं। उन्होंने अपनी बहन सरस्वती से प्रेरित होकर दौड़ना शुरू किया। लेकिन उन्होंने अपने जीवन के हर मोड़ पर कड़ी मुश्किलों का सामना किया है। एशियाई खेलों में भारत के लिए दो रजत पदक जीतने वाली देश की सबसे तेज महिला धावक दुती चंद ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए साल 2019 में कहा था कि वे बीते कुछ सालों से समलैंगिक रिश्तों में हैं। दुती के साथ समलैंगिक रिश्तों में कोई और नहीं बल्कि उनके गांव की ही एक लड़की हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!