मुजफ्फरनगर

भारतीय किसान यूनियन तोमर ने पीएनबी बैंक के LDM ऑफिस पर दिया धरना प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन तोमर ने पीएनबी बैंक के LDM ऑफिस पर दिया धरना प्रदर्शन

भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने लगाया पीएनबी बैंको पर भ्रष्टाचार का आरोप।।

मुजफ्फरनगर- भारतीय किसान यूनियन तोमर के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने एलडीएम ऑफिस पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि किसानों कृषि कार्ड बनाने के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है, कई कई महीने किसानों से बैंको के चक्कर कटवाए जा रहे है और किसानों से अवैध ब्याज वसूला जा रहा है। जनपद के पीएनबी बैंक में मशीन खराब का बहाना बनाते हुए पासबुक की लेनदेन की कोई एंट्री नहीं की जा रही है। वहीं भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनपद में बैंकों को समय से पहले ही लेन-देन बंद कर दिया जाता है, जिसमें किसानों व आमजन को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान ना हुआ तो भारतीय किसान यूनियन तोमर एक बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगा।

*इस मौके पर मुख्य रूप से निखिल चौधरी, अतुल अहलावत, फारुख प्रधान, प्रशांत राठी, जाहिद अंसारी, पंकज गुर्जर, अरशद बहेड़ी, जलाल, सलमान, नावेद, डॉ आशु चौधरी, आकिब रजा, अखलाक प्रधान मौजूद रहे।।।*

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!