Bollywood

चीन ने तैयार की ताइवान की बर्बादी की पूरी स्क्रिप्ट, संविधान में किया संशोधन, क्या दिसंबर में ड्रैगन करने वाला है बड़ा हमला?

चीन ने तैयार की ताइवान की बर्बादी की पूरी स्क्रिप्ट, संविधान में किया संशोधन, क्या दिसंबर में ड्रैगन करने वाला है बड़ा हमला?

ताइवान की आजादी को कुचलने पर जिनपिंग की मुहर लग गई है। यानी ताइवान के साथ तो चीन का टकराव है ही अब ताइवान की स्वतंत्रता का विरोध अब चीनी संविधान में शामिल है। यानी ताइवान की स्वतंत्रता को लेकर चीन की संविधान में प्रावधान शामिल किया है। चीन का ये बहुत बड़ा फैसला है। सीसीपी ने ताइवान के खिलाफ अपने संविधान में ये संशोधन किया है और ताइवान की स्वतंत्रता का विरोध अब चीनी संविधान में शामिल किया है। यानी ये बदलाव किया गया है कि अब आप ताइवान का खुलकर विरोध कर सकते हैं। वहीं ताइवान को लेकर चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा कि चीन इस साल के अंत तक ताइवान पर हमला कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: चीन में कोरोना के मामलों में हो रहा इजाफा, भारत में भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता
चीन ने बदला संविधान

ताइवान की स्वतंत्रता की मांग अब अवैध है। यानी कोई भी अगर ताइवान की स्वतंत्रता की मांग करेगा तो ये अवैध होगा।

चीन के संविधान में अब ऐसी कोई भी मांग अमान्य होगी।

ताइवान की स्वतंत्रता का विरोध अब संवैधानिक है।

स्वतंत्रता की वकालत करने वाले अलगाववादी होंगे।

स्वतंत्रता के समर्थकों को कुचलने का चीन को हक है।

इसे भी पढ़ें: चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग सात सदस्यीय पोलित ब्यूरो स्थायी समिति में जगह नहीं , स्थायी समिति के सदस्य नहीं होंगे
अमेरिकी नौसेना प्रमुख ने चेतावनी दी

अमेरिकी नौसेना के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि 2024 से पहले ताइवान पर चीनी आक्रमण की संभावना के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि वाशिंगटन द्वीप के लिए खतरे के बारे में तेजी से चिंतित है। नौसेना संचालन के प्रमुख एडमिरल माइक गिल्डे ने कहा कि अमेरिका को यह विचार करना होगा कि चीन ताइवान के खिलाफ और भी अधिक निराशावादी चेतावनियों की तुलना में बहुत जल्द कार्रवाई कर सकता है। ख एडमिरल फिलिप डेविडसन ने पिछले साल कांग्रेस से कहा था कि चीनी सेना 2027 से पहले ताइवान के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है, इस बारे में अमेरिका में बहस तेज हो गई है कि चीन ताइवान पर कब आक्रमण कर सकता है। डेविडसन की चेतावनी को आंशिक रूप से कम करके आंका गया था। अधिकारियों ने पिछले एक साल में अपनी चेतावनी तेज कर दी है। यूएस नेवी चीफ ने कहा, ‘जब हम साल 2027 के मौके की बात करते हैं तो मेरे विचार से यह साल 2022 या 2023 हो सकता है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!