राष्ट्रीय

MP में व्यवसायी करें निवेश’, शिवराज बोले- अब बुलडोजर से खौफ खाते हैं असामाजिक तत्व

MP में व्यवसायी करें निवेश', शिवराज बोले- अब बुलडोजर से खौफ खाते हैं असामाजिक तत्व


मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार राज्य में निवेश बढ़ाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में शिवराज सिंह चौहान ने उद्योग जगत को राज्य में निवेश को आमंत्रित कर रहे हैं। उद्योगों जगत को निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मध्य प्रदेश में उन्हें असामाजिक तत्वों से किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि वे प्रदेश सरकार की बुलडोजर के जरिए की जाने वाली कार्रवाई से खौफ खाते हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हमारे मुख्य फोकस क्षेत्र हैं, इंफ्रा, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुशासन और अर्थव्यवस्था एवं रोजगार। शिवराज ने मध्यप्रदेश को शांति का टापू बताते हुए कहा कि प्रत्येक उद्यम के लिए यहाँ स्किल मैन पावर की उपलब्धता है।

इसे भी पढ़ें: हिंदू सेना की FIR की मांग, बीजेपी बोली- शिवराज पाटिल का बयान कांग्रेस की विकृत मानसिकता का प्रतीक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश’ का रोड मैप हमने बनाया है। हमने तय किया है कि 550 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी मध्यप्रदेश को बनाएगें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत उत्तम प्रदेश है। ई व्हीकल भविष्य की जरूरत है इसलिए हमने मध्यप्रदेश में ईवी पार्क बनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही भाजपा नेता ने कहा कि मध्यप्रदेश की कृषि की विकास दर विगत 10 वर्षों से 18 प्रतिशत से अधिक है। हमारे गेहूं, चावल और दाल दुनिया में धूम मचा रहे हैं। हमने गेहूं के उत्पादन में पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे चार फोकस के केंद्र हैं। इन्फ्रा, हेल्थ, गुड गवर्नेंस और अर्थव्यवस्था एवं रोजगार है। हमारे पास 1 लाख 22 हजार एकड़ का लैंड बैंक है। हम निवेशकों को एक महीने के अंदर भूमि उपलब्ध करा देंगे।

इसे भी पढ़ें: पाटिल की टिप्पणी अस्वीकार्य, भगवद् गीता भारतीय सभ्यता का मौलिक स्तम्भ: कांग्रेस

शिवराज ने कहा कि आप निवेशक मित्रों से आग्रह करने आया हूं कि आप मध्यप्रदेश पधारिये। आपको किसी तरह की समस्या आयेगी, तो उसके समाधान के लिए मैं उपलब्ध हूं। प्रत्येक सोमवार को आप उद्यमियों से मिलने के लिए मेरा समय निर्धारित है। उन्होंने कहा कि आप सभी निवेशक मित्रों का मध्यप्रदेश में बहुत-बहुत स्वागत है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भी आप पधारिये। उससे पहले भी आना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हमने बांधों का जाल बिछा दिया है तथा उद्योगों के लिए भी पानी रिजर्व रखा है। मध्यप्रदेश में हम अलग-अलग उद्योगों के लिए सस्ती बिजली देने का भी काम करते हैं।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!