मुजफ्फरनगर

सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जानसठ तहसील में हुआ सम्पन्न

सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जानसठ तहसील में हुआ सम्पन्न


सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों का समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण करें सम्बन्धित अधिकारीगण……………………………………………………………………….जिलाधिकारी
.तहसील दिवस में पराली न जलाने के लिए किसानो को डी कंपोजर निःशुल्क वितरण जिलाधिकारी द्वारा किया गया*
……………………………………………………………………………………………
👉जनपद के हर ब्लॉक में डी कंपोजर, निःशुल्क सरसो का बीज व महिला किसानो को प्रशस्ति पत्र वितरण कर सम्मानित किया*
……………………………………………………………………………………..
👉शासन की हर योजना किसानो को दी जाये और किसानो के बीच में गोष्ठियो का आयोजन करने के जिला कृषि अधिकारी को दिये निर्देश*
……………………………………………………………………………………….

मुजफ्फरनगर, 15.10.2022…….. शासन के मंशानुरूप सभी संबंधित विभागीय अधिकारी कार्यालय में समय से बैठकर जन समस्याओं को सुना जाए, और समय सीमा के अंतर्गत उनका निराकरण कागज के साथ साथ धरातल पर भी सुनिश्चित किया जाए। समस्याओं के निराकरण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, ताकि फरियादियों को बार-बार ब्लॉक तहसील व जनपद मुख्यालय का चक्कर ना लगाना पड़े। सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में आये हर फरियादियों की छोटी बड़ी समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाए। शिकायतों के निस्तारण के गुणवत्ता की जॉच की जायेगी। यदि निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
उक्त विचार तहसील जानसठ में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने के दौरान व्यक्त किया। इस दौरान उन्होने सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें कोई लापरवाही न बरती जाएं। उन्होने सभी लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि सरकारी जमीनों में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने पाये इसका ध्यान रखा जाये, यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली तो सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल/राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध कार्यवायी सुनिश्चित की जायेगी।
तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने पराली न जलाने के लिए किसानो को डिस्पोजल निःशुल्क वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने बताया एक डी कंपोजर 200 ली0 पानी में घोल बनाकर पराली के ऊपर छिडकाव किया जाये। जिससे खाद्य उवर्रकरता मे वृद्धि होगी। और उन्होने कहा आज हर ब्लॉक में किसान गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें किसानो को अनेक प्रकार की योजनाओ की जानकारी एवं खेती उन्नति के लिए आवश्यक सुझाव दिये जा रहे है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस जानसठ में कुल 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से मौके पर 02 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर सभी सम्बन्धित अधिकारीगण, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं फरियादीगण उपस्थित रहे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!