Bollywood

हैरी पॉटर स्टार रॉबी का हुआ निधन, खुद बताया था कब तक होगी मौत

हैरी पॉटर स्टार रॉबी का हुआ निधन, खुद बताया था कब तक होगी मौत

हैरी पॉटर’ की सभी फिल्मों में ‘हैग्रिड’ का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर छाने वाले हॉलीवुड स्टार और अद्वितीय प्रतिभा के धनी रॉबी कोल्ट्रेन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन 72 वर्ष की उम्र में हुआ। उनकी मौत से हॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। हैरी पॉटर के चाहने वालों के लिए भी ये दुखद पल है।

एजेंसी ने की निधन की पुष्टि

उनकी एजेंसी डब्लूएमई की एजेंट बेलिंडा राइट ने बयान जारी कर बताया कि रॉबी कोल्ट्रेन ने अपनी अंतिम सांस स्कॉटलैंड के फलकिर्क के पास एक अस्पताल में ली है। उन्होंने कहा कि रॉबी एक बेहतरीन टैलेंट थे। हैगरिड के रोल से देश और दुनिया के लाखों करोड़ों बच्चों के बचपन को ढे़रों खुशियां मिली थी। उन्होंने कहा कि मैं रॉबी को ईमानदार क्लाइंट के तौर पर भी याद रखूंगी। वो एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ समझदार और मजाकिया व्यक्ति थे।

बता दें कि रॉबी के परिवार में अब अबी बहन एनी रे, बेटे स्पेंसर और बेटी एलिस संग बच्चों की मां रोहना गमेल को छोड़ गए हैं। फैंस से भी अपील की गई है कि इस मुश्किल समय में परिवार की प्राइवेसी का ध्यान रखें।

इन फिल्मों में किया काम

हैरी पॉटर में उनके द्वारा किए गए रोल को दुनिया भर में याद किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने आईटीवी के जासूसी ड्रामा ‘क्रैकर’ और जेम्स बॉन्ड की फिल्मों ‘गोल्डनआई’ और ‘द वर्ल्ड इज नॉट इनफ’ में भी अहम रोल अदा किए थे।

मिले हैं कई सम्मान

रॉबी को उनके शानदार काम करने के लिए वर्ष 2006 में ओबीई की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है। फिल्मों में उत्कृष्ठ योगदान के लिए वर्ष 2011 में उन्हें बाफ्टा स्कॉटलैंड पुरस्कार दिया गया था।

बता दें कि काफी कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम एंथनी रॉबर्ट मैकमिलन है। वर्ष 1950 में साउथ लैनार्कशायर के रेदग्लेन में जन्में रॉबी की पढ़ाई पर्थ और किन्रोस में स्वतंत्र स्कूल ग्लेनलमंड कॉलेज में हुई थी। वर्ष 1979 में टीवी सीरीज प्ले फॉर टुडे के जरिए उनके करियर को नई उड़ान मिली थी। उन्हें बीबीसी टीवी की कॉमेडी सीरीज ए किक अप द एडटीज में अपनी पर्फॉर्मेंस के लिए भी जाना जाता है। हालांकि हैरी पॉटर सीरीज में ‘हैग्रिड’ का किरदार निभाकर वो फैंस और सिनेमा के क्षेत्र में अमर हो गए है।

अंतिम बार खास शो में दिखे थे रॉबी

रॉबी कोल्ट्रेन अंतिम बार वर्ष 2022 में नए साल के दिन अमेजन प्राइम प्रसारित हुए शो रेटर्न तो होगवर्टस, जिसे हैरी पॉटर फ्रैंचाइजी की 20वीं सालगिरह के लिए खासतौर से बनाया गया था। बता दें कि इस शो के एक सीन में रॉबी कहते दिखे थे कि वो अगले 40 सालों तक दुनिया में नहीं रहेंगे, लेकिन उनका किरदार हैगरिड यही रहेगा। अब फैंस को ये डायलॉग याद आ रहा है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!