[aioseo_breadcrumbs]

गाजियाबाद-भव्य पासिंग आउट परेड के साथ मिले 582 नए जांबाज, एडिशनल सीपी केशव कुमार चौधरी ने ईमानदारी और अनुशासन का दिया मूल मंत्र

Share This Article

गाजियाबाद

आज स्थानीय रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउंड में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षु आरक्षियों की ‘पासिंग आउट परेड’ (POP) का गरिमामय आयोजन किया गया। इस भव्य समारोह में कुल 582 प्रशिक्षु आरक्षियों ने संविधान और देश सेवा की शपथ लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार का अभिन्न अंग बनने का गौरव प्राप्त किया

समारोह की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि, पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ (IPS) द्वारा परेड के निरीक्षण के साथ हुई, जिनका एडिशनल सीपी केशव कुमार चौधरी ने स्वागत किया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से नव-नियुक्त आरक्षियों को संबोधित किया और उन्हें ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ का संकल्प दिलाया

पुलिस कमिश्नर ने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न श्रेणियों (जैसे फायरिंग, इनडोर और आउटडोर ड्रिल) में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “आज से आप पर समाज की सुरक्षा का बड़ा दायित्व है। ईमानदारी और संवेदनशीलता ही आपकी पहचान होनी चाहिए।”

प्रशिक्षु आरक्षियों की पासिंग आउट परेड के अवसर पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर (मुख्यालय एवं अपराध) केशव कुमार चौधरी (IPS) ने नव-नियुक्त आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा और जन-सेवा का मूल मंत्र दिया।

गाजियाबाद पुलिस लाइन्स में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान एडिशनल सीपी केशव कुमार चौधरी ने नए सिपाहियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुलिसिंग की बारीकियों से अवगत कराया

परेड के सफल संचालन और प्रशिक्षुओं के टर्नआउट (ड्रेस और अनुशासन) की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि एक सशक्त पुलिस बल की नींव उसका अनुशासन और शारीरिक फिटनेस है।

 

एडिशनल सीपी ने पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ का स्वागत किया और पूरी दीक्षांत परेड के आयोजन की कमान संभाली, जिससे 582 प्रशिक्षु आज विधिवत रूप से पुलिस बेड़े का हिस्सा बने

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This